लोगों ने भगवान तक को नहीं छोड़ा - 'रामलला का पैसा किसने खाया?'

लोगों ने भगवान तक को नहीं छोड़ा - 'रामलला का पैसा किसने खाया?'

राम मंदिर ट्रस्ट पर धर्मदास का बड़ा हमला, बोले- SIT जांच से खुलेगा राज

अयोध्या में राम मंदिर के दान पात्र में कथित घोटाले के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है. राम जन्मभूमि मामले के पूर्व हिंदू पक्षकार धर्मदास ने राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. धर्मदास ने दावा किया कि मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. उन्होंने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे.

अयोध्‍या: यूपी का अयोध्या इस समय किसी कार्यक्रम या पूजा को लेकर नहीं बल्कि आस्था में सेंध लगाने को लेकर सुर्खियों में है। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार एसआईटी जांच चल रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कर्नाटक में रहने वाले एक श्रद्धालु ने दावा किया कि उसने राम मंदिर में कीमती हार दान किया था लेकिन आज तक उसके इसकी रसीद मिली। पता ही नहीं चला कि हार का क्‍या किया गया। इसी तरह के कई और यूजर्स ने दावा किया है।