रावणभाठा फिल्टरप्लांट में जल शोधन संयन्त्र पहुँचे विधायक सुनील सोनी स्वच्छ सुन्दर हरित विकसित राजधानी शहर बनाने में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का कष्ट करें.
रावणभाठा फिल्टरप्लांट में जल शोधन संयन्त्र पहुँचे रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छग नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता सहित वरिष्ठ पत्रकार, वरिष्ठ छायाकार, गणमान्यजनों, नवयुवकों सहित मिलकर चीकू, आवला, अमरुद, कटहल आदि फलदार पौधोँ का किया सुव्यवस्थित रोपण
रायपुर -आज रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी रावणभाठा फिल्टरप्लांट पहुँचे और फिल्टरप्लांट परिसर में जलशोधन संयन्त्र के परिसर में नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता सहित वरिष्ठ पत्रकार के. के. शर्मा, वरिष्ठ छायाकार नगेन्द्र वर्मा, कार्यपालन अभियंता फिल्टरप्लांट नर सिंह फरेन्द्र और फिल्टरप्लांट के अभियंताओं, कर्मचारियों, गणमान्यजनों, नवयुवकों के साथ मिलकर फिल्टरप्लांट परिसर में फलदार पौधोँ चीकू, आवला, कटहल, अमरुद आदि का सुव्यवस्थित रोपण किया और समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से स्वच्छ पर्यावरण का सकारात्मक सन्देश दिया.
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता ने फलदार पौधोँ का रोपण रावणभाठा फिल्टरप्लांट के जलशोधन केन्द्र में करते हुए समस्त नागरिकों से विनम्र अपील की कि सुरक्षित स्थानों पर रायपुर शहर में अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित कर उनकी देखभाल और संरक्षण अपनी संतान की भांति करने का संकल्प समाज हित में पर्यावरण सुरक्षा हेतु लेकर रायपुर शहर को स्वच्छ सुन्दर हरित विकसित राजधानी शहर बनाने में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का कष्ट करें.
cg24 
