छत्तीसगढ़ अब राष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजनों का प्रमुख केंद्र

छत्तीसगढ़ अब राष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजनों का प्रमुख केंद्र

रायपुर ब्रेकिंग

उद्योगपति आकाश अंबानी भी मैच देखने रायपुर पहुंचे 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह उस समय चरम पर पहुंच गया, जब Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया। यह रोमांचक मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां हजारों दर्शकों की मौजूदगी ने पूरे स्टेडियम को क्रिकेटमय बना दिया।

मैच के दौरान एक खास पल तब देखने को मिला, जब देश के जाने-माने उद्योगपति आकाश अंबानी भी स्टेडियम में मौजूद नजर आए। आकाश अंबानी वीआईपी गैलरी में बैठकर मैच का आनंद लेते दिखाई दिए। उनके स्टेडियम पहुंचने की खबर मिलते ही क्रिकेट प्रशंसकों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबले को लेकर रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। स्टेडियम के बाहर शाम से ही क्रिकेट फैंस की लंबी कतारें नजर आईं। दर्शकों ने अपनी पसंदीदा टीमों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और मैच के हर रोमांचक पल का आनंद लिया।

रायपुर में आयोजित इस बड़े मुकाबले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ अब राष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही और प्रशासन की ओर से दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला केवल एक मैच नहीं, बल्कि यादगार खेल उत्सव बन गया।