PM की अपील पर CM मोहन यादव का बड़ा फैसला अब 13 नहीं, सिर्फ 8 गाड़ियों के साथ चलेगा CM का काफिला

PM की अपील पर CM मोहन यादव का बड़ा फैसला अब 13 नहीं, सिर्फ 8 गाड़ियों के साथ चलेगा CM का काफिला

Mohan Yadav ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील के बाद बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक काफिले में शामिल वाहनों की संख्या 13 से घटाकर 8 कर दी है।

 

इसके साथ ही वाहनों की रैलियों और दिखावटी काफिलों पर रोक लगा दी गई है। मंत्रियों को सरकारी वाहनों का उपयोग कम से कम करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि अधिकारियों से साफ कहा गया है कि वे बिना किसी तामझाम और जुलूस के पदभार ग्रहण करें।

सरकार के इस फैसले को ईंधन बचत, सरकारी खर्च में कटौती और सादगी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है।