जनता की सेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता, काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा: अनुज शर्मा
विधायक अनुज शर्मा ने धरसींवा में लगाया 'जनदर्शन', ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया त्वरित निवारण
जनता की सेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता, काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा: अनुज शर्मा
धरसींवा:
क्षेत्र की जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और आमजन से सीधा जुड़ाव बनाने के उद्देश्य से धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने आज सेवा सदन धरसींवा में 'जनदर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी मांगें, शिकायतें और समस्याएं बेहद संवेदनशीलता के साथ सुनीं तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनदर्शन में बड़ी संख्या में धरसींवा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से बिजली, सड़क मरम्मत, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
जनता की सेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता: विधायक
मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने कहा, "जनता ने मुझे अपनी सेवा के लिए चुना है, और उनके सुख-दुख में शामिल होकर उनकी समस्याओं को दूर करना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" उन्होंने आगे कहा कि इस जनदर्शन का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्रभावी निराकरण करना है। हम हर व्यक्ति तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
लापरवाही पर सख्त चेतावनी और जवाबदेही तय:
विधायक अनुज शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अब प्रशासनिक गतिविधियों की सतत और कठोर निगरानी की जाएगी। जो अधिकारी-कर्मचारी आम आदमी को परेशान कर शासन की जनकल्याणकारी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह जनदर्शन जमीनी स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
उन्होंने आगे कहा, "आज के जनदर्शन में राशन, बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी कई शिकायतें और सुझाव सामने आए हैं। मैंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि जनता के काम में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना लक्ष्य:
विधायक ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के किसान, गरीब, मजदूर और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचे।
विधायक ने अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा, "हमारा लक्ष्य सिर्फ कागजों पर काम करना नहीं, बल्कि धरातल पर आपकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। कोई भी कर्मचारी नियम-कानून की ओट लेकर जनसामान्य को परेशान न कर सके।


