"धरसींवा में स्वास्थ्य क्रांति: विधायक अनुज शर्मा की मेहनत लाई रंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन को मिली ₹97.18 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति"
"धरसींवा में स्वास्थ्य क्रांति: विधायक अनुज शर्मा की मेहनत लाई रंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन को मिली ₹97.18 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति"
“यह सिर्फ 50 बेड की मंजूरी नहीं, धरसींवा के हर नागरिक के स्वास्थ्य की गारंटी है” - विधायक अनुज शर्मा
धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के सतत प्रयासों से शासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा के 50 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन और आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए ₹97.18 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस ऐतिहासिक सौगात के बाद से पूरे धरसींवा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विकास का रथ रुकेगा नहीं, हर क्षेत्र में धरसींवा को अग्रणी बनाना मेरा संकल्प: अनुज शर्मा
मीडिया से चर्चा के दौरान इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा, "आज का दिन हमारे पूरे धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के लिए बेहद खुशी का दिन है। स्वास्थ्य सुविधाएं किसी भी क्षेत्र की प्रगति और जन-कल्याण की रीढ़ होती हैं। लंबे समय से हमारे क्षेत्र में एक सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की मांग महसूस की जा रही थी, जिसे पूरा करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल था। मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि हमारे निरंतर प्रयासों को सफलता मिली है।"
उन्होंने आगे कहा, "यह सिर्फ ₹97.18 लाख का बजट या 50 बेड की मंजूरी भर नहीं है, बल्कि धरसींवा के हर उस गरीब, किसान और आम नागरिक के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की जीत है। यह धरसींवा की माताओं-बहनों की सेहत की गारंटी है, हमारे बुजुर्गों के बेहतर इलाज का भरोसा है, और बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।"
रायपुर जाने की मजबूरी से मिलेगी मुक्ति, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि जब भी कोई बीमार पड़ता है, तो परिवार को सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि इलाज के लिए दूर रायपुर भागना पड़ेगा या पास में ही सहारा मिल जाएगा। इसी चिंता को दूर करना मेरा लक्ष्य था। अब हमारे ग्रामीणों को आपातकालीन इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने संकल्प दोहराते हुए कहा कि विकास का यह रथ यहीं नहीं रुकेगा; शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे सहित धरसींवा को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना ही उनका संकल्प है। इस सौगात के लिए विधायक ने धरसींवा की समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
चुनाव में किए वादों को धरातल पर उतारा, क्षेत्रवासियों ने किया विधायक का अभिनंदन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर धरसींवा क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने विधायक अनुज शर्मा का आत्मीय आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि हमारे लोकप्रिय एवं संवेदनशील विधायक अनुज शर्मा के सतत प्रयासों और दूरदर्शी सोच का ही यह परिणाम है कि क्षेत्र को इतनी बड़ी सौगात मिली है। विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है और यह स्वीकृति स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति साबित होगी। क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक ने चुनाव में किए अपने वादों को धरातल पर उतारकर यह साबित कर दिया है कि वे जनता की तकलीफों को दूर करने और विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।


