विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत

विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत

विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत
* किसानों को मिलेगी सहूलियत, समय और पैसे की होगी बचत; ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार
* विधायक अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप का जताया आभार

धरसीवाँ:
धरसीवाँ विधानसभा क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के सतत एवं अथक प्रयासों से ग्राम पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन (खरीद) केंद्रों की स्वीकृति मिल गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों किसानों को धान बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। नवीन केंद्रों की मंजूरी की खबर मिलते ही पूरे धरसीवाँ विधानसभा सहित पवनी और परसतराई गांव में उत्सव का माहौल है।

समय और पैसे की होगी बचत, आश्रित गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
नए उपार्जन केंद्र खुलने से पवनी, परसतराई और इनके आसपास के सभी आश्रित गांवों के किसानों को सीधे तौर पर बड़ा फायदा मिलेगा। अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी कतारों, परिवहन की किल्लत और अतिरिक्त आर्थिक बोझ से नहीं जूझना पड़ेगा। इससे न केवल किसानों का कीमती समय बचेगा, बल्कि उनके पैसे की भी बचत होगी।

धरसीवाँ का प्रत्येक किसान मेरा परिवार: अनुज शर्मा
मीडिया से चर्चा के दौरान इस बड़ी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा, "आज का दिन हमारे पूरे धरसीवाँ क्षेत्र के लिए, विशेषकर हमारे ग्राम पवनी और परसतराई के किसान भाइयों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। धरसीवाँ का प्रत्येक किसान मेरा परिवार है और किसानों की सुविधा व उनके पसीने की सही कीमत समय पर दिलाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
विधायक श्री शर्मा ने भावुक होते हुए कहा, "किसान भाई हमारे अन्नदाता हैं। जब आपकी फसलों का पसीना खेतों में बहता है, तब पूरे प्रदेश का पेट भरता है। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सरकार का एक ही लक्ष्य है—'किसान का सम्मान, उसकी मेहनत का सही दाम।' लंबे समय से क्षेत्र के किसानों की यह मांग थी कि उन्हें अपनी मेहनत की उपज बेचने के लिए दूर न जाना पड़े। जनता के आशीर्वाद और हमारी सरकार की किसान-कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का ही यह सुखद परिणाम है कि आज ग्राम पवनी और परसतराई में 2 नवीन धान उपार्जन केन्द्रों की स्वीकृति मिल चुकी है।"
उन्होंने आगे कहा, "अब हमारे पवनी और परसतराई के किसानों को धान बेचने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा, न ही भाड़े का अतिरिक्त बोझ सहना पड़ेगा। अब आपकी उपज आपके अपने गाँव के पास ही पूरी पारदर्शिता और सम्मान के साथ खरीदी जाएगी। इस अभूतपूर्व सौगात के लिए मैं धरसीवाँ की देवतुल्य जनता की ओर से हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री जी और सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। हमारी संवेदनशील सरकार किसान हित के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और किसानों के हर सपने को पूरा करने के लिए तत्पर है। आप सभी को पुनः इस बड़ी उपलब्धि की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ।"
क्षेत्रवासियों में ख़ुशी का माहौल, विधायक का जताया आभार
इस बड़ी सौगात की स्वीकृति मिलने के पश्चात पूरे क्षेत्र के ग्रामवासियों ने विधायक अनुज शर्मा के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों और किसान संगठनों का कहना है कि विधायक अनुज शर्मा लगातार क्षेत्र के विकास और किसानों के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। यह ऐतिहासिक सौगात विधायक जी की दूरदर्शी सोच और जन-सरोकार के प्रति उनकी संवेदनशीलता का ही सुखद परिणाम है