रायपुर के गुरु नानक नगर गुरुद्वारा में विशाल गुरमत समागम का आयोजन
रायपुर के गुरु नानक नगर गुरुद्वारा में विशाल गुरमत समागम का आयोजन
रायपुर (छत्तीसगढ़)। सिख संगत के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अवसर के रूप में रायपुर के गुरु नानक नगर गुरुद्वारा में विशाल गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से प्रसिद्ध रागी एवं कथा वाचक संतजन संगत को गुरबाणी कीर्तन और गुरमत विचारों से निहाल करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समागम में भाई हरिंदर सिंह जी (निर्वैर खालसा जत्था, यू.के.) एवं भाई गुरविंदर सिंह जी (रुद्रपुर वाले) विशेष रूप से उपस्थित होकर गुरबाणी कीर्तन एवं आध्यात्मिक प्रवचन करेंगे।
यह गुरमत समागम गुरुद्वारा गुरु नानक नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) में मंगलवार, 22 सितंबर को आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आयोजकों ने समस्त सिख संगत से अपील की है कि वे परिवार सहित पहुंचकर गुरबाणी कीर्तन का लाभ लें और इस पावन आयोजन में अपनी सहभागिता निभाएं।



