छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल नियुक्त

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल नियुक्त
भारत के राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश, न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल को उस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की सेवानिवृत्ति के परिणामस्वरूप 04 सितंबर, 2026 से प्रभावी हो गई है।
इस संबंध में न्याय विभाग (नियुक्ति प्रभाग), विधि और न्याय मंत्रालय द्वारा आधिकारिक अधिसूचना (संख्या K. 11019/16/2026-US.I/II) जारी कर दी गई है।