मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर द्वारा आयोजित किया गया।

मुख्य न्यायाधिपति  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर द्वारा आयोजित किया गया।

माननीय मुख्य न्यायाधिपति  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर द्वारा आयोजित किया गया।

माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर 04 सितम्बर 2026 को न्यू सर्किट हाउस, नवा रायपुर में जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर द्वारा गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय के उल्लेखनीय न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यकाल तथा छत्तीसगढ़ की न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

समारोह में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की रजिस्ट्री के अधिकारीगण, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अधिकारीगण तथा जिला न्यायपालिका, रायपुर के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान एवं आत्मीय अभिनंदन किया गया। समारोह का वातावरण गरिमामय एवं भावपूर्ण रहा तथा उपस्थित अधिकारियों द्वारा माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय के कार्यकाल एवं उनके द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर बलराम प्रसाद वर्मा ने माननीय मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के विशिष्ट न्यायिक कार्यकाल, कुशल प्रशासनिक नेतृत्व एवं न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में उनके योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने जिला न्यायपालिका के प्रति माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय के सतत मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं सहयोग को स्मरण करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। अपने उद्बोधन में माननीय मुख्य न्यायाधिपति  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ में अपने कार्यकाल से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके द्वारा व्यतीत किया गया समय उनके लिए सदैव अत्यंत स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश में हुए विकास तथा न्यायिक व्यवस्था में आए सकारात्मक परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने न्यायिक अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने न्यायिक दायित्वों का निर्वहन साहस, निर्भीकता एवं स्वतंत्रता के साथ करें तथा किसी प्रकार के भय से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों को आत्मविश्वास, निष्ठा एवं न्याय के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए न्यायिक संस्था की गरिमा एवं जनविश्वास को सदैव सर्वोपरि रखने के लिए प्रेरित किया। माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने छत्तीसगढ़ में बिताए अपने कार्यकाल को आत्मीयता से स्मरण करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों के प्रति अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय के न्यायिक एवं प्रशासनिक नेतृत्व, न्याय व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा जिला न्यायपालिका को प्रदान किए गए सतत मार्गदर्शन को सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया। विशेष रूप से न्यायिक अधिकारियों को दिया गया उनका निर्भीक, स्वतंत्र एवं कर्तव्यनिष्ठ होकर न्यायिक दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश उपस्थित अधिकारियों के लिए प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम के समापन पर माननीय मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा छत्तीसगढ़ की न्यायपालिका को दिए गए अमूल्य योगदान एवं मार्गदर्शन के प्रति

हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं गौरवपूर्ण भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।