AITA के मानद सचिव जनरल पद के चुनाव में उतरेंगे गुरुचरण सिंह होरा, बोले- जमीनी स्तर पर टेनिस को मजबूत करना प्राथमिकता

AITA के मानद सचिव जनरल पद के चुनाव में उतरेंगे गुरुचरण सिंह होरा, बोले- जमीनी स्तर पर टेनिस को मजबूत करना प्राथमिकता

AITA के मानद सचिव जनरल पद के चुनाव में उतरेंगे गुरुचरण सिंह होरा, बोले- जमीनी स्तर पर टेनिस को मजबूत करना प्राथमिकता

रायपुर। गुरुचरण सिंह होरा ने ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) के मानद सचिव जनरल पद के चुनाव में उतरने का ऐलान किया है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान होरा ने भारतीय टेनिस के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं और अब तक खेल के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी।

गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि टेनिस उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और आजीवन प्रतिबद्धता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस एसोसिएशन, ओलंपिक एसोसिएशन सहित विभिन्न खेल संस्थाओं में निभाई गई अपनी जिम्मेदारियों का भी उल्लेख किया।

होरा ने रायपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेनिस अकादमी के विकास में अपने योगदान की जानकारी देते हुए करीब 25 करोड़ रुपये के निवेश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए गए हैं।

जमीनी स्तर पर टेनिस को मजबूत करने पर जोर

AITA के मानद सचिव जनरल पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान करते हुए होरा ने कहा कि यदि उन्हें जिम्मेदारी मिलती है, तो उनका मुख्य फोकस जमीनी स्तर पर टेनिस को मजबूत करने पर रहेगा। खासतौर पर जूनियर खिलाड़ियों को बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराने के साथ भारतीय टेनिस के दीर्घकालीन विकास के लिए काम करने की बात उन्होंने कही।

उन्होंने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने की है। उनका उद्देश्य टेनिस को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाना और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर देना रहेगा।