छत्तीसगढ़िया तिहार हमर पुरखा के तिहार, संस्कृति को बचाना हमारा कर्तव्य, विकास उपाध्याय

छत्तीसगढ़िया तिहार हमर पुरखा के तिहार, संस्कृति को बचाना हमारा कर्तव्य, विकास उपाध्याय

प्रतिवर्ष अनुसार रायपुर के ऐतिहासिक स्थल रामसागर पारा में हुआ भव्य बैला दौड़ पोरा तिहार का आयोजन

भव्य बैला दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को दिया गया विशेष उपहार

रामसागर पारा में आयोजित हुई छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार पोरा तिहार में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के आम जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

छत्तीसगढ़िया तिहार हमर पुरखा के तिहार, संस्कृति को बचाना हमारा कर्तव्य, विकास उपाध्याय

दिनांक 10.09.2026 रायपुर (छत्तीसगढ़)। रायपुर पश्चिम पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़वासियों को पोरा तिहार शुभकामनाएँ दी और कहा कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आज दिनांक 10 सितंबर 2026 दिन गुरूवार को रायपुर के ऐतिहासिक स्थल रामसागर पारा, मेन रोड, रायपुर (छ.ग.) में छत्तीसगढ़ी पुरखा के तिहार, पारंपरिक त्यौहार ‘‘पोला पर्व’’ का भव्य आयोजन किया गया। उपाध्याय ने कहा कि रामसागर पारा क्षेत्र में पुरानी परंपरा सदियों से चली आ रही है और यहाँ लगातार पूरे क्षेत्रवासियों के द्वारा बहुत ही उमंग एवं हर्षोउल्लास के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहारों का आयोजन किया जाता है, इस वर्ष भी बड़े धूम धाम से इस पर्व को मनाया गया। यह कार्यक्रम विकास उपाध्याय के संरक्षण में छत्तीसगढ़ पारंपरिक पोरा तिहार उत्सव समिति व रामसागर पारा क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य रूप से आयोजित किया गया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर सहित अपने पश्चिम विधानसभा के क्षेत्रवासियों सहित रायपुर लोकसभा क्षेत्र के जम्मो महतारी, बहिनी, लईका, सियान सहित समस्तजनों के साथ तैयारियाँ की एवं पोला तिहार में उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताएँ भी आयोजित करवाई, जिसमें सभी प्रतिभागियों को विशेष उपहार दिया गया तथा छत्तीसगढ़ी तिहार पुरखा के तिहार को बढ़ावा देने और उत्साहवर्धन करने के लिए आमजनता पहुंचीऔर कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्णतः सहयोग किये।

विकास उपाध्याय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से भव्य बैला दौड़ एवं नांदिया बैला चलई अऊ जांता चलई के प्रदर्शन सहित और भी कई प्रतियोगिताएँ आयोजित हुई और प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें सर्वश्रेष्ठ को नगद 6100 रूपये पुरूस्कार, प्रथम विजेता को नगद 5100 रूपये पुरूस्कार, द्वितीय पुरूस्कार 4100 रूपये नगद, तृतीय पुरूस्कार 3100 रूपये नगद एवं सभी बैल जोड़ियों को सांत्वना पुरूस्कार पूर्व विधायक विकास उपाध्याय व आयोजन समिति के द्वारा प्रदान किया गया। विकास उपाध्याय के साथ इस कार्यक्रम के आयोजन में छत्तीसगढ़ पारंपरिक पोरा तिहार उत्सव समिति एवं रामसागर पारा क्षेत्रवासियों का विशेष योगदान रहा।