दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले बस्तर सांसद महेश कश्यप,जाना स्वास्थ्य का हाल

दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले बस्तर सांसद महेश कश्यप,जाना स्वास्थ्य का हाल

दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले बस्तर सांसद महेश कश्यप,जाना स्वास्थ्य का हाल

संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण प्रेरणादायी : महेश कश्यप

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से छत्तीसगढ़ भवन में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना तथा शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। इससे पूर्व भी बस्तर संभाग के सांसदों ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना था।

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव हाल जुलाई माह में सड़क हादसे में घायल हुए थे। उनका दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में उपचार चला,जिसके बाद चिकित्सकीय सलाह पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में वे चिकित्सकों की सलाह के अनुसार छत्तीसगढ़ भवन में बेड रेस्ट पर हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित प्रदेश सरकार के मंत्री,सांसद एवं विधायक लगातार उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। 

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव स्वास्थ्य लाभ लेते हुए बेड रेस्ट पर हैं,लेकिन संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण आज भी प्रेरणादायी है। वे स्वास्थ्य लाभ के दौरान भी संगठन की बैठकों,कार्यशालाओं और आगामी गतिविधियों को लेकर फोन कॉल एवं वीडियो कॉल के माध्यम से लगातार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद कर रहे हैं तथा आवश्यक मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनका यह समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सभी उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाश्रय सिंह,बलदेव मंडावी,कामदेव बघेल,वनवासी मौर्य एवं सतीश बाजपेयी उपस्थित रहे।