नेशनल लोक अदालत में अनेक महत्वपूर्ण प्रकरणों का हुआ निराकरण

नेशनल लोक अदालत में अनेक महत्वपूर्ण प्रकरणों का हुआ निराकरण

 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर इस वर्ष 2026 का तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा, तृतीय अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय आनंद कुमार ध्रुव, जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण व स्थायी जनोपयोगी के लोक अदालत सभापति शान्तनु कुमार देशलहरे, एवं अधिवक्ता संघ के राचिव राकेश पुरी द्वारा जिला रायपुर में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

जिसमें सगरत न्यायाधीशगण, पक्षकारगण, अधिवक्तागण, बैंक के अधिकारीगण, राजस्व अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, न्यायालयीन कर्मचारीगण, पैरालिगल वालिंटियर, विधि एवं स्कूल के छात्र छात्रायें भी उपस्थित रहे। इस बार की नेशनल लोक अदालत भी हाईब्रिड तरीके से आयोजित की गयी, जिसमें पक्षकार भौतिक उपस्थिति के साथ-साथ वर्चुअल या ऑनलाईन के गाध्यग से भी राजीनागा किया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा द्वारा व्यक्त किया कि, नालसा एवं सालसा के तत्वाधान मे पुरे देश भर में इस वर्ष का तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, बैंक अधिकारियों से उन्होने कहा कि, आर्थिक बोझ से दबे हुए पक्षकार को अधीक से अधीक लाभ दिलाते हुए प्रकरण का अधीक से अधीक निराकरण करे साथ ही न्यायाधीशो को निर्देशित किया कि, पक्षकरों का आपसी राजीनामा कर प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण करें ताकि किसी की हार ना हो और हर किसी की जीत ही जीत हो। इस लोक अदालत में सभी प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरण पारिवारिक प्रकरण दाण्डिक प्रकरण, सिविल वाद एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण के साथ ही पेंशन लोक अदालत के माध्यम से पेंशन प्रकरण तथा गोहल्ला लोक अदालत के जनोपयोगी सेवाओं के प्रकरणों के निराकरण किया जायेगा साथ ही साथ प्री-लिटिगेशन प्रकरणो (जो अदालत तक पहुँचने के पूर्व) एवं ट्रैफिक चालान का भी निराकरण किया जायेगा।

नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार ट्रैफिक लाउडस्पीकर के माध्यम से तथा रेल्वे स्टेशन में रेल्वे अलाउंसमेंट सिस्टम एवं पैरालीगल वालिटिंयर के माध्यम से तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारो के द्वारा गुनादी कराकर, एवं शोशल मीडिया के गाध्यग से भी नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार कराया गया। लोक अदालत में जिनका भी राजीनामा योग्य प्रकरण लम्बित है उनकों प्रोत्साहित किया गया। जिन पक्षकारों को किसी भी प्रकार की शंका हो उनको परामर्श हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा तालुका विधिक सेवा समिति, गरियाबंद, देवभोग, राजीम, तिल्दा से सम्पर्क कर अपने प्रकरणों के संबंध में जानकारी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

केन्द्र सरकार की योजनाओं की सफलता हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर द्वारा एक अभूतपूर्व पहल करते हुए समाज कल्याण विभाग रायपुर के सहयोग से 08 श्रवण यंत्र 02 ट्राय सायकल का वितरण किया गया इसी प्रकार श्रम विभाग के सहयोग से नालसा की (असंगठित क्षेत्र के कामगारों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना 2015) के अंतर्गत हितग्राहियों को 10 श्रमिक कार्ड वितरण किया गया। माननीय अध्यक्ष / प्रधान जिला न्यायाधीश रायपुर द्वारा बैंकों एवं विभिन्न विभागों के लगे रटालों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर एवं गुरूद्वारा धन धन बाबा साहिब जी तेलीबांधा रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में सैकड़ो किलोमीटर से आये पक्षकारो को न्याय के साथ साथ निःशुल्क भोजन प्राप्त हुआ जिससे उनके चेहरों पर संतोष दिखाई दी ।

छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा दिये गये नगे महोल्ला लोक अदालत में पहुँचे न्यायाधीश / सभापति जनोपयोगी लोक अदालत 2/4 शान्तनु कुमार देशलहरे के द्वारा त्वरित निर्णय करते हुए राहत पहुँचायी गयी। सा विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के पर्यवेक्षण में उक्त लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। नालसा, सालसा तथा उक्त लोक अदालत का आयोजन न्याय तुहर द्वार योजना के तहत किया गया।

मोहल्ला लोक अदालत के पीठासीन अधिकारी शान्तनु कुमार देशलहरे सभापति/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्थायी लोक अदालत द्वारा नगर निगम व्हाईट हाउरा में महोल्ला लोक अदालत लगाया गया जिस पर जोन उपायुक्त रश्गि, जोन कमिश्नर दिव्या चन्द्राकर की उपस्थिति में जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित गागलों का निराकरण किया पक्षकारों द्वारा उनका स्वांगत किया गया। उनके द्वारा 65 प्रकरण का न्यायाधीश द्वारा त्वरित निराकृत किया गया । आज वर्ष 2026 के तृतीय नेशनल लोक अदालत में निम्नानुसार प्रकरण का निराकरण किया गया।

राजस्व न्यायालय- 1342745 प्रकरण

कुटुम्ब न्यायालय- 103

न्यायालय में लम्बित प्रकरण का निराकरण लगभग 27296 प्रकरण

प्री-लिटिगेशन एवं नगर निगम से मामले 27296 प्रकरण का निराकरण

जनोउपयोगी सेवाओं से संबंधित प्रकरण 238 प्रकरण

मोहल्ला लोक अदालत 65 प्रकरण का निराकरण हुआ।

कॉमशियल कोर्ट- 01

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को मिली कुल राशि 1031361484

(सफल कहानी)

न्यायालय- आनंद कुमार ध्रुव, तृतीय अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश रायपुर के समझाईश पर पति पत्नि हुए एक विवाद हुआ समाप्त।

वादिनी द्वारा प्रतिवादी के विरूद्ध विवाह विच्छेद की याचिका पेश किया गया था, न्यायालय द्वारा उभयपक्षों को समझाईश पर उभय पक्षकार पति-पत्नि के रूप में दाम्पत्य जीवन का निर्वहन करने हेतु सहगत / राजीनामा हुए अतः उभयपक्ष एक होकर दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने एक साथ चले गये। अतः आपसी राजीनामा के आधार पर प्रकरण निराकृत हो गया।

न्यायालय - श्रीमती अमिता कोशिमा रावटे, सप्तम व्यवहार न्यायाधीश, वरिष्ठ श्रेणी रायपुर के समझाईश पर पिता एवं पुत्र के बीच पैतृक संपत्ति का विवाद हुआ समाप्त ।

पिता एवं पुत्र के बीच वर्ष 2021 से पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा था, प्रतिवादी द्वारा अपनी पैतृक संपत्ति को लगातार विक्रय कर रहा था, जिस पर वादी द्वारा अपनी हक की भूमि हेतु वाद प्रस्तुत किया गया। न्यायालय श्रीमती अमिता कोशिमा रावटे, सप्तम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी रायपुर के द्वारा उभय पक्ष को नेशनल लोक अदालत में राजीनामा करने के महत्व को रागझाया गया, दोनों पक्षों ने अपने विवाद को हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए सहमत होकर नेशनल लोक अदालत के समक्ष राजीनामा आवेदन प्रस्तुत किया दोनों पक्षकारों के बीच राजीनामा के आधार पर प्रकरण समाप्त हो गया। पिता एवं पुत्र के बीव फिर से मधुर संबंध स्थापित हुआ ।

न्यायालय - कुमारी प्रज्ञा सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर के समझाईश पर धार्मिक विवाद हुआ समाप्त।

प्रार्थी एवं आरोपी के बीव झगड़ा हुआ था, परन्तु दोनों राजीनामा इसलिए नहीं कर रहे थे क्योकि हिन्दु मुस्लिम का झगड़ा था, न्यायालय द्वारा समझाया गया कि, सर्व धर्म समान है, राजीनामा योग्य

धारा है, आपसी गदभेद एवं धर्मो को छोड़कर राजीनामा करना चाहिए क्योकि मानवता से बड़ा कोई धर्म नही होता है के समझाईश पर दोनो पक्ष ने राजीनामा करने सहमत होते हुए आपसी राजीनामा किया एवं खुशी खुशी अपने घर लौट गये ।

CG 24 News