रायपुर नगर निगम जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर द्वारा पार्षदों की बैठक लेकर की गयी कार्यों की समीक्षा

रायपुर नगर निगम जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर द्वारा पार्षदों की बैठक लेकर की गयी कार्यों की समीक्षा

रायपुर नगर निगम जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर द्वारा पार्षदों की बैठक लेकर की गयी कार्यों की समीक्षा

रामकी कंपनी से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन प्रभावी तरीके से करवाने सफाई वाहनो की सम्पूर्ण मरम्मत करवाने सभी 7 वार्डो में प्रकाश व्यवस्था सुचारू बनाकर टाइमर पर विशेष ध्यान देने, वार्ड 2 में पेयजल की समस्या का सुचारू समाधान करने सहित दिये अनेक निर्देश

      रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ठाकुर ने जोन कार्यालय में पार्षदों की बैठक लेकर जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश जनहित में दिये। जोन अध्यक्ष द्वारा ली गई बैठक में वीरसावकर नगर वार्ड पार्षद  संदीप साहू, पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड पार्षद  भगत राम हरवंश सहित पार्षदों की उपस्थिति रही।
       जोन 8 जोन अध्यक्ष ने जोन के वार्डो में विकास शुल्क से हुए कार्यों पर अधिकारियों से प्रतिवेदन मांगा एवं जोन 8 के वार्डो में सडक नाली निर्माण कार्यों के नये प्रस्ताव शीघ्र देने कहा । जोन अध्यक्ष ने सफाई वाहनो की मरम्मत सम्पूर्ण रूप से करवाकर सुचारू संचालन करने अनुबंधित सफाई एजेंसी मेसर्स रामकी कंपनी के माध्यम से वार्डो में प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की मात्रा बढाकर इसे प्रभावी बनाने के निर्देश दिये।
      जोन 8 जोन अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ठाकुर ने पर्व त्यौहारो में जोन क्षेत्र के सभी वार्डो में कितनी स्ट्रीट लाईटे जली है कितनी बंद है और कितनी नई लगाने की व्यवहारिक आवश्यकता है इस संबंध में प्रतिवेदन जानकारी देने सभी 7 वार्डो में प्रकाश व्यवस्था से संबंधित प्राप्त सभी जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण जोन स्तर पर करवाना सुनिश्चित करने, सभी विद्युत लाईटो को समय पर चालू और बंद करने टाइमर की पद्धति पर विशेष ध्यान देने विशेष ध्यान रखकर जोन अंतर्गत पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड कमांक 2 के क्षेत्र में रहवासी नागरिको के लिए पेयजल की सुचारू व्यवस्था शीघ्र कायम करना सुनिश्चित करने के निर्देश समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। समीक्षा बैठक में कार्यपालन अभियंता  अतुल चोपडा, सहायक अभियंता  अनुराग पाटकर श्री अमन चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  संदीप वर्मा सहित अन्य जोन अधिकारियों की उपस्थिति रही।