कलेक्टर के हाथों दिव्यांग बालक आशीष कोर्राम को मिला स्मार्ट फोन

कलेक्टर के हाथों दिव्यांग बालक आशीष कोर्राम को मिला स्मार्ट फोन
कलेक्टर के हाथों दिव्यांग बालक आशीष कोर्राम को मिला स्मार्ट फोन

समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिनांक विशेष आवश्यकता वाले दृष्टि बाधित बच्चों को जिला स्तर पर चयन कर जिला के 08 बच्चों को  27 फरवरी को विकासखंड स्रोत समन्वयक कार्यालय में एक कदम फाउंडेशन मुंबई के द्वारा स्मार्ट फोन प्रशिक्षण उपरांत बच्चों को स्मार्ट फोन वितरण किया गया था, जिसमें विकासखंड कोंडागांव के दृष्टि बाधित छात्र आशीष कोर्राम पिता कमलू राम कोर्राम को तकनीकी समस्या के कारण स्मार्टफोन को वापस लिया गया था।
  आवेदक  कमलू राम ग्राम लखापुरी ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया और इस संबंध में जानकारी दी, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग एवं समग्र शिक्षा जिला मिशन समन्वयक को निर्देशित किया।  एक घंटे में आवेदक श्री कमलू पुत्र आशीष कोर्राम को कलेक्टर के हाथों स्मार्ट फोन दिया गया। साथ ही विभाग को दोषी बीआरपी एवं एक कदम फाउंडेशन को कारण बताओ नोटिस जारी हेतु डीएमसी को निर्देश दिया।