छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा उम्मीदवार, BJP ने जारी की सूची
छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा उम्मीदवार, BJP ने जारी की सूची
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।
छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा उम्मीदवार, BJP ने जारी की सूची
नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी सूची में विभिन्न राज्यों से कुल कई नामों की घोषणा की गई है।
घोषित सूची के अनुसार बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को मौका दिया गया है। हरियाणा से संजय भाटिया को राज्यसभा का टिकट मिला है। ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को पार्टी ने मैदान में उतारा है।
छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा के नाम की घोषणा के बाद प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि पार्टी ने संगठनात्मक सक्रियता और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजरें नामांकन और मतदान प्रक्रिया पर टिकी हैं।
cg24 
