महतारी वंदन पोर्टल में हर विवाहित महिला का आवेदन स्वीकार करें

महतारी वंदन पोर्टल में हर विवाहित महिला का आवेदन स्वीकार करें
महतारी वंदन पोर्टल में हर विवाहित महिला का आवेदन स्वीकार करें
 
सरकारी नौकरी, इनकम टैक्स की बंदिशें हटायी जाय
 
रायपुर/26 जून 2026। 
महतारी वंदन पोर्टल फिर से शुरू करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार पोर्टल में सभी विवाहित महिलाओं को आवेदन करने का मौका दें। महतारी वंदन का पोर्टल तो सरकार को नैतिक रूप से सरकार को बंद ही नही करना था। फिर से पोर्टल को चालू कर रहे है, तो अब की बार हर महिलाओ को इसमें आवेदन करने की छूट देना चाहिये। हर विवाहित महिला को महतारी वंदन का लाभ मिलना चाहिये। सरकारी नौकरी, इनकम टैक्स की, ये जो बंदिशें  लगायी गयी थी, उसको हटाया जाना चाहिये।
 
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार समर्पित नक्सलियों को मौका दे रहे है, 1000 रू. महिना लेने का, तो फिर जो महिलाओं को चुनाव में वायदा किया था उनको क्यों वंचित कर रहे है? अभी महतारी वंदन में केवाईसी के नाम से लगभग 5 लाख महिलाओं का नाम काट दिया गया। अभी भी 20 लाख महिलाओं का केवाईसी नहीं हो पाया है, तो नये सिरे से आवेदन मंगा रहे और पुराने केवाईसी के नाम से नाम काट रहे है वह बंद किया जाना चाहिये।
 
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा का वादा था कि सभी प्रत्येक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन जैसे ही सरकार बनती है वैसे ही विभिन्न तरह के नियम कानून ले आते हैं। प्रदेश में लगभग डेढ़ करोड़ महिलाएं विवाहित होंगी, उसमें से करीबन 1 करोड़ महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना था। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में सरकार दावा करती थी कि 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है लेकिन लगातार ई केवाईसी के नाम पर महिलाओं का नाम काटने का प्रक्रिया चल रहा है लेकिन पिछले 2 साल में एक बार भी पात्र महिलाओं से महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने के लिए आवेदन नहीं मंगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सरकार झूठ के पुलिंदों से बनी है।