आसनसोन पष्चिम बंगाल में छत्तीसगढ़ के राईफल शूटर वीरभद्र को तृतीय स्थान

आसनसोन पष्चिम बंगाल में छत्तीसगढ़ के राईफल शूटर वीरभद्र को तृतीय स्थान

आसनसोन पष्चिम बंगाल में छत्तीसगढ़ के राईफल शूटर वीरभद्र को तृतीय स्थान


वीरभ्रद सिंह ठाकुर एक होनहार युवा राईफल शूटिंग खिलाड़ी - कोच निषंात झा

22.09.2026। रायपुर, छत्तीसगढ़ के राईफल शूटिंग के युवा खिलाड़ी वीरभद्र सिंह ठाकुर ने 0341 इंडिया ओपन काम्पटिषन आसनसोन, पष्चिम बंगाल में जूनियर कैटिगिरी (21 वर्ष से अधिक) 10 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वीरभद्र की उम्र 17 वर्ष है और वह यूथ कैटिगिरी (अंडर 19 वर्ष) का खिलाड़ी है, लेकिन उन्होंने 10 मीटर जूनियर कैटिगिरी में 400 में से 397.4 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया, और छत्तीसगढ़ प्रदेष का नाम रौषन किया। दिनांक 17 से 21 सिंतबर तक आयोजित 0341 इंडिया ओपन काम्पटिषन आसनसोन पष्चिम बंगाल में देष भर के विभिन्न राज्यों के हजारों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें जूनियिर वर्ग में पष्चिम बंगाल से प्रथम, कर्नाटक द्वितीय और छत्तीसगढ़ से वीरभद्र सिंह ठाकुर ने तृतीय (कांस्य पदक) स्थान प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ क्लब रायपुर के राईफल शूटिंग कोच निषांत झा ने बताया कि वीरभ्रद सिंह ठाकुर एक होनहार युवा खिलाड़ी है और वह 2 माह बाद नवंबर-दिसंबर 2026 में आयोजित नेषनल मैच के लिए क्वाईलीफाई हो गया है। हमारे एकेडिमी छत्तीसगढ़ क्लब रायपुर में खिलाड़ियों के लिए अच्छा वातावरण है तथा खिलाड़ियों को नेषनल स्तर की तैयारी कराई जा रही है। क्लब में आधुनिक ढंग से राईफल और पिस्टल शूटिंग का तकनीकि प्रषिक्षण दिया जा रहा है, ताकि खिलाड़ी केवल छत्तीसगढ़ का ही नहीं बल्कि भारत का प्रतिनिधित्व भी कर सकें।