रायपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

रायपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

रायपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

रायपुर/22 सितंबर 2026।
 संगठन सृजन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा रायपुर संभाग के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों एवं जिला मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर सभी ब्लाक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

रायपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों और जिलों के मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण की शुरुआत ध्वजारोहण और योगा से हुई।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने पेपर लीक, सरकार के खिलाफ छात्रों के आक्रोश विषय चर्चा की तथा देश के युवाओं में वर्तमान केन्द्र सरकार की नाराजगी को विस्तार में समझाया।

सौरभ बाजपेयी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन, उत्थान एवं देश के विकास में योगदान पर व्याख्यान दिया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह-सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने प्रशिक्षार्थियों से उनके सक्रिय योगदान, सहभागिता, अनुभव और सुझाव को संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। 2028 में छत्तीसगढ़ में और 2029 में देश में कांग्रेस की सरकार बनाने संकल्पित है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के सभी 307 ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हो गया। बस्तर संभाग से हमारा कार्यक्रम शुरू हुआ और आज राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में हमने ब्लॉक अध्यक्ष के अलावा हर जिले से 2 मास्टर ट्रेनरों को भी शामिल किया। हमारा प्रशिक्षण सभी संभागों में तीन दिवसीय आवासीय रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मैं, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, डॉ. शिव कुमार डहरिया, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, वरिष्ठ नेताओं, प्रशिक्षकों, सभी जिला अध्यक्षों, प्रशिक्षण की टीम को धन्यवाद देता हूं।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने आभार प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश तिवारी, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, युगल पांडेय महामंत्री दीपक मिश्रा, विधायक संदीप साहू, विधायक चातुरी नन्द, द्वारिकाधीश यादव, अंबिका मरकाम, महेंद्र बहादुर सिंह, हर्षद मेहता, कुलदीप जुनेजा, लेखराम साहू, डॉ लक्ष्मी ध्रुव, जनक राम वर्मा, चंद्र प्रताप देव, मणि वैष्णव, अशोक चतुर्वेदी, केशव बंटी उपस्थित थे।