निगम राजस्व विभाग ने 1070 सम्पतियों से दिनांक 29 जून 2026 को की 1 करोड़ 55 लाख 63119 रूपये की राजस्व वसूली

निगम राजस्व विभाग ने 1070 सम्पतियों से दिनांक 29 जून 2026  को की 1 करोड़  55 लाख 63119 रूपये की राजस्व वसूली

रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  संबित मिश्रा के निर्देश पर आज दिनांक 29 जून 2026 सोमवार को रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार 1 करोड़ रूपये से भी अधिक 1070  सम्पतियों से 1 करोड़ 55  लाख 63119 रूपये का राजस्व वसूला गया. सभी व्यबसायिक सम्पतियों की जाँच कर सही टेक्स निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैँ.
आज जोन 3 ने 90 सम्पतियों से 10 लाख  98 हजार 438 रूपये की राजस्व वसूली की. वंहीं आज जोन 4  ने 90 सम्पतियों से 20 लाख 85000 रूपये की राजस्व वसूली की   
 इसी प्रकार जोन 5 ने  119 सम्पतियों से 15 लाख 3 हजार 842 रूपये, जोन 7  द्वारा 64 सम्पतियों से 11 लाख 1 हजार 159 रूपये, जोन 8 जोन द्वारा 120 सम्पतियों से 18 लाख 96 हजार 579 रूपये, जोन 9 द्वारा 196 सम्पतियों से 20 लाख 55 हजार 499 रूपये, जोन 10 द्वारा 136  सम्पतियों से 12  लाख 6 हजार 619 रूपये का राजस्व आज दिनांक 29 जून 2026 सोमवार को वसूला गया. 
यहां यह विशेष उल्लेखनीय है कि दिनांक 30 जून 2026  तक वित्त वर्ष 2025-26 के देय सम्पतिकर की राशि की पूर्ण अदायगी करने वाले  सम्पति करदाता नागरिकों को सम्पतिकर की राशि में अधिकतम 6:25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है.