एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का विस्तार किया: फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर्स, एआई डीडी वॉशिंग मशीन्स और बिल्कुल नई ‘एसेंशियल सीरीज’ की प्रीमियम रेंज पेश की

एलजी ने अपनी किफायती और प्रीमियम 'एसेंशियल सीरीज़' रेंज का विस्तार किया है। साथ ही, फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर, एआई डीडी वॉशिंग मशीन, कन्वर्टिबल ओवन और 'ट्रू स्टीम' डिशवॉशर जैसी नई प्रीमियम रेंज बाज़ार में उतारी है।

ये नए उत्पाद 'मेक-इन-इंडिया' पहल को मज़बूत करते हैं, ताकि 'मेक-फॉर-इंडिया' और 'मेक-इंडिया-ग्लोबल' दोनों को गति दी जा सके।

एसेंशियल सीरीज़ के लिए 2026 का निर्यात लक्ष्य: इन उत्पादों को एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के 22 देशों में निर्यात किया जाएगा।

रायपुर, मई 2026: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड (एलजीई इंडिया) ने 2026 के लिए अपने होम अप्लायंसेज की रेंज बाज़ार में उतारी। किफायती-प्रीमियम और प्रीमियम, दोनों श्रेणियों में पेश की गई यह नई रेंज, एलजी की भरोसेमंद तकनीक को ज़्यादा से ज़्यादा भारतीय परिवारों तक पहुँचाने के संकल्प को और मज़बूत करती है। इस नई रेंज को भारतीय उपभोक्ताओं की हर छोटी-बड़ी ज़रूरत को ध्यान में रखकर बेहद बारीकी से तैयार किया गया है। यह शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन अनुभव के साथ-साथ भरोसेमंद और सुलभ तकनीक के बीच के अंतर को पाटती है, ताकि हर भारतीय घर को आधुनिक तकनीक का लाभ मिल सके।

अपनी 2026 की रेंज विस्तार योजना के हिस्से के रूप में, एलजीई इंडिया ने अपनी किफायती-प्रीमियम 'एसेंशियल सीरीज' का दायरा बढ़ा दिया है, जिसे अक्टूबर 2025 में शुरू किया गया था। इस विस्तार के जरिए घरेलू उपकरणों में कई नए डिज़ाइन, अलग-अलग क्षमताएं और किफायती दाम पेश किए गए हैं। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के एक बड़े वर्ग की ज़रूरतों को पूरा करना है, जो एलजी इंडिया के 'हर घर अप्लायंसेज, हर घर हैप्पीनेस' के मिशन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

एलजी इंडिया ने भारतीय पानी की स्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई वॉटर प्यूरीफायर की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो को और मज़बूत किया है।