पारंपरिक कोलकाता झालमुरी रेसिपी (Street Style):

पारंपरिक कोलकाता झालमुरी रेसिपी (Street Style):

बंगाल चुनाव के दौरान जिस स्ट्रीट फूड ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह है झालमुड़ी। बंगाल में अपने दौरे में पीएम नरेन्द्र मोदी ने झालमुड़ी की एक दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई। इसका तीखा, चटपटा और झटपट बनने वाला यह स्नैक अब हर किसी की जुबान पर है। अगर आप भी इसका असली स्वाद घर पर लेना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके काम आ सकती है। आइए आपको बताते हैं कि इसे आप घर पर कैसे बना सकते हैं।

झालमुड़ी बनाने के लिए जिन समाग्रियों की जरूरत होती है, उसमें मुरमुरे, बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, उबले आलू, धनिया पत्ती, सरसों का तेल, नींबू का रस, नमक और चाट मसाला चाहिए होते हैं।

झालमुड़ी का असली स्वाद इसके मसालों में छुपा होता है। सरसों का तेल और चाट मसाला इसे खास बंगाली फ्लेवर देते हैं, जो इसे बाकी स्नैक्स से अलग और टेस्टी लगते हैं। 

झालमुड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मुरमुरे लें। उसमें प्याज, टमाटर, उबले आलू और हरी मिर्च डालें। अब इसमें नमक, चाट मसाला, सरसों का तेल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

अगर आप इसे और ज्यादा तीखा बनाना चाहते हैं, तो इसमें लाल मिर्च पाउडर या हरी मिर्च डाल सकते हैं। ऊपर से धनिया पत्ती डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।

झालमुड़ी को आप शाम के नाश्ते में या हल्की भूख लगने पर खा सकते हैं। यह झटपट बनने वाला हेल्दी और टेस्टी स्नैक है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है