कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से
कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से


 कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आज से अभनपुर में शुरू हो गया है। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिये प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट एवं प्रभारी सचिवगण एस.सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ शिविर में शामिल होने के लिये रायपुर पहुंच चुके है एवं इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण देने के लिये एआईसीसी के प्रशिक्षक सचिन राव भी अपनी टीम के साथ रायपुर पहुंच गये है। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिये समस्त जिला अध्यक्षगण प्रशिक्षण स्थल पहुंच चुके है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी 21 जून को दोपहर 2.15 बजे रायपुर नियमित विमान से पहुंचेंगे। वे सीधे प्रशिक्षण स्थल जायेंगे तथा शाम 6.40 बजे एवं नियमित विमान से दिल्ली रवाना होंगे। प्रशिक्षण का पूरा कार्यक्रम एआईसीसी के प्रशिक्षण विभाग के द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण में जिला अध्यक्षों को फील्ड विजिट करेंगे, श्रमदान करेंगे, गांव में रात्रि विश्राम करेंगे, इसके साथ विभिन्न समसामयिक विषयों की जानकारी विषय विशेषज्ञ देंगे।