निष्क्रिय शासकीय खातों को सक्रिय कर राशि शासन को लौटाने के निर्देश, 31 मार्च तक लक्ष्य पूर्ति पर जोर

निष्क्रिय शासकीय खातों को सक्रिय कर राशि शासन को लौटाने के निर्देश, 31 मार्च तक लक्ष्य पूर्ति पर जोर

निष्क्रिय शासकीय खातों को सक्रिय कर राशि शासन को लौटाने के निर्देश, 31 मार्च तक लक्ष्य पूर्ति पर जोर

दुर्ग, 27 फरवरी 2026/
 जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं डीएलसीसी की बैठक गुरुवार को कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर ने जिले की सभी बैंकों में निष्क्रिय एवं दावा रहित जमा राशि वाले शासकीय खातों को तत्काल सक्रिय कर संबंधित राशि शासन को वापस करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकिंग योजनाओं एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की योजनावार समीक्षा करते हुए बैंकों में लंबित आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर 31 मार्च तक निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विशेष रूप से जनसुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत लंबित दावा प्रकरणों पर कार्यवाही करने को कहा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लंबित दावों का शीघ्र निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने स्व सहायता समूहों के लंबित ऋण प्रकरणों को स्वीकृत कर लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक से श्री दिग्विजय राउत, श्री अनंत माधव (क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा), जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री संजय गर्ग, आरसेटी सहित अंत्यावसायी, डीआईसी, मत्स्य पालन, कृषि विभाग, पशुपालन, एनआरएलएम विभाग के अधिकारी, एफएलसी प्रतिनिधि एवं जिले के सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।