उप मुख्यमंत्री अरुण साव बस्तर  दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर  बरसे

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बस्तर  दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर  बरसे

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बस्तर  दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर  बरसे

डिप्टी सीएम अरुण साव ने जगदलपुर शहर ब्रिज निर्माण की धीमी गति पर ठेकेदार और अधिकारी को लगाई तीखी फटकार


जगदलपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जगदलपुर शहर ब्रिज निर्माण की धीमी गति पर ठेकेदार और अधिकारी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने सख्त निर्देश दिए। 

 उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कहा कि, ब्रिज निर्माण कार्य धीमी क्यों है? आप काम अपनी मर्जी से लिए हैं। शहर के मुख्य ब्रिज को ऐसे हाल में छोड़ा है। 


श्री साव ने कहा कि, ब्रिज का निर्माण 2024 में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन ये 2026 तक पूरा नहीं हुआ है। ये सिर्फ नोटिस से डरने वाले नहीं है। 

श्री साव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि, आप एसडीओ किस बात के लिए है। क्यों 2024 में काम पूरा नहीं हुआ है। काम में गति कौन लाएगा। काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सब की जवाबदेही तय है।