छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा का कलेक्टर-एसपी ने किया आत्मीय स्वागत

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा का कलेक्टर-एसपी ने किया आत्मीय स्वागत
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा का कलेक्टर-एसपी ने किया आत्मीय स्वागत

 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा बस्तर प्रवास के दौरान आज सुबह 11 बजे शासकीय विश्राम गृह कांकेर पहुंचे। इस अवसर पर कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसपी  निखिल राखेचा और जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  भास्कर मिश्र ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा को पुलिस प्रशासन की ओर से ‘गॉर्ड ऑफ ऑनर’ के साथ सलामी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे, एएसपी  योगेश साहू, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे सहित जिला प्रशासन, पुलिस और जिला न्यायालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।