*विकास कार्य ऐसे हों, जिनसे आम नागरिकों को सुविधा मिले, न कि अतिरिक्त परेशानी - संजय श्रीवास्तव*

*विकास कार्य ऐसे हों, जिनसे आम नागरिकों को सुविधा मिले, न कि अतिरिक्त परेशानी - संजय श्रीवास्तव*
*शहरवासियों की शिकायत पर संजय श्रीवास्तव ने किया चौराहों का निरीक्षण*
’’रायपुर, 16 जुलाई 2026।’’ छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों के साथ रायपुर शहर के विभिन्न चौराहों का निरीक्षण कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
शहर के कई प्रमुख चौराहों पर वर्तमान में निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने संजय श्रीवास्तव को अवगत कराया कि प्रस्तावित निर्माण के कारण चौराहों का आकार छोटा हो रहा है, जिससे भविष्य में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। नागरिकों का कहना था कि यह निर्माण कार्य व्यवहारिक दृष्टि से उचित नहीं है और इससे अनावश्यक ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होकर आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
शहरवासियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संजय श्रीवास्तव ने तत्काल संबंधित निर्माणाधीन चौराहों का स्वयं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नागरिकों की आपत्तियों को उचित मानते हुए नगर निगम रायपुर एवं यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया।
निर्माण स्थल पर दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। साथ ही आश्वासन दिया कि आगे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य यातायात की सुगमता, तकनीकी मानकों एवं जनसुविधा को ध्यान में रखकर ही किया जाएगा।
इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ’’चौराहों का आकार कम होने से यातायात संचालन प्रभावित होता है, दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है तथा शहर की सौंदर्यता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।’’ उन्होंने जनहित में त्वरित निर्णय लेने के लिए नगर निगम एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विकास कार्य ऐसे हों, जिनसे आम नागरिकों को सुविधा मिले, न कि अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़े।
इस अवसर पर पार्षद राजेश गुप्ता, अकबर अली, संजय कश्यप, अनूप खेलकर, सचिन सिंघल, विपिन पटेल, इन्दर जैन, ओम राठोर, गणेश निर्मलकर, रवि शादिजा, मीन सेन, गायत्री चंद्राकर, प्रकाश मोरवानी, भीमवन्त निषाद, रोहित सेन, शब्बीर हुसैन, मोहम्मद शकील, राधेश्याम बाग, चन्द्रप्रकाश प्रजापति, दिलीप धनकर, आकाश बालानी, सुधीर भार्गव, विकास अग्रवाल, कामेश सोनवानी, मोनू सलूजा, मोनू साहू, एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।