महादेव सट्टा एप पूरे देश में खुलेआम चल रहा
महादेव सट्टा को भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन का संरक्षण मिला हुआ है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संरक्षण में ही महादेव सट्टा ऐप इतना फला-फुला है। भारतीय जनता पार्टी के नेता विकास गर्ग के गिरफ्तार होने से सारी सच्चाई सामने आ गयी, कि इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी के लोग संलिप्त है। भाजपा के पीएमओ भी, प्रधानमंत्री के कार्यालय से संबंध लोग भी महादेव सट्टा ऐप को संरक्षण देते थे। यह बात सामने आयी है कि विकास गर्ग भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली इकाई का आर्थिक प्रकोष्ठ का संयोजक है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संबंध है, इसका भी खुलासा हुआ है, तस्वीरें सामने आयी है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार में महादेव सट्टा सहित दर्जनों गेमिंग ऐप का विस्तार हुआ है। विगत 2 वर्षों में महादेव सिंडिकेट में कई ऑनलाइन सट्टा पैनल सक्रिय हैं। इनमें रेड्डी अन्ना, रेड्डी क्लब, FBBET77, CBFTE ऑनलाइन बुक, बेटभाई बुक, फेयरप्ले, सुपरविन, विनबज, जन्नत बुक, महाकाल बुक, राजवीर ऑनलाइन बुक, लोटस 365, लेजर बुक, कोहनूर बुक, अलीबाबा बुक, खेलोयार, एसडी बुक, लॉयन बुक, स्काईएक्सचेंज और डायमंडएक्स डॉट कॉम जैसे दर्जनों नए नए सट्टा ऐप खुलेआम चल रहे हैं इस सरकार में। ऑनलाइन गेमिंग ऐप केंद्रीय सूचना प्रसारण विभाग से नियंत्रित होती है लेकिन महादेव सट्टा कांड के तार पीएमओ से लेकर लॉ कमीशन और प्रसार भारती तक के बड़े अधिकारियों पर आरोप लगे। पीएमओ के अधिकारी और प्रधानमंत्री मोदी के करीबी हिरेन जोशी, हितेश शाह और प्रसार भारती के नवनीत सहगल जैसे लोगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, बेहद स्पष्ट है कि सत्ता के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फेसबुक और इंस्टाग्राम में खुले आम विज्ञापन चल रहा है क्या इसकी जानकारी सरकार के पास नही है। जो सरकार अपने खिलाफ एक पोस्ट करने पर आम आदमी के एकाउंट पर प्रतिबंध लगवा देती है क्या उस सरकार को महादेव सट्टा ऐप के विज्ञापन की जानकारी नही है। यह विज्ञापन बताता है कि महादेव सट्टा ऐप पर भाजपा की राज्य और केन्द्र सरकार दोनों के संरक्षण में चल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को बदनाम करने के लिये, कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री के छबि को खराब करने के लिये भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में ईडी का दुरूपयोग किया, इओडब्लू का दुरूपयोग किया, फर्जी मुकदमे दर्ज किये, जबकि कांग्रेस की सरकार ने महादेव सट्टा ऐप के मामले में सबसे पहले कार्यवाही की, 97 से अधिक एफआईआर किये, हजारो जप्तियां की गयी, सैकड़ो लैपटाप जप्त किये गये। उसके बावजूद भाजपा ने कांग्रेस को बदनाम करने सभी एजेसिंयो का दुरूपयोग किया, धीरे-धीरे सच्चाई सामने आ रही कि भाजपा ही महादेव ऐप की संरक्षक है।

