छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान में हजारों की संख्या में आज कांग्रेसजन विधानसभा कूच करने निकले

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान में हजारों की संख्या में आज कांग्रेसजन विधानसभा कूच करने निकले

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान में हजारों की संख्या में आज कांग्रेसजन विधानसभा कूच करने निकले

राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तमाम बड़े नेता घेराव में हुए शामिल

भाजपा सरकार में मनरेगा संशोधन, छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों से छीना सबसे शिथिल रोजगार

छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों को बढ़ाने के साथ-साथ अफीम की खेती कर काले कारोबार को बढ़ा रही भाजपा सरकार और युवाओं को धकेल रही नशे के दलदल में

देश में एलपीजी गैस का संकट अभी भी है लेकिन समझदार जनता को भाजपा की सरकार छल रही

छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा धान खरीदी में बड़े भ्रष्टाचार का मामला हुआ उजागर, ग्रामीण बने इसके साक्ष्य

शांति से घेराव करने निकले कांग्रेसियों के ऊपर बीजेपी के इशारे पर पुलिसिया डंडा चला

भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता को दे रही न्यायविरोधी योजना, शीघ्र जनहित में फैसला बदलें सरकार - विकास उपाध्याय

रायपुर (छ.ग.) दिनांक 17.03.2026। पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में मनरेगा संशोधन करने सहित बहुत से न्यायविरोधी मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज प्रदेश स्तर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव शंकर नगर के भारत माता चौक केनाल रोड से आगाज हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से कांग्रेस के साथीगण उपस्थित होकर इस आंदोलन में शामिल हुये। आज विधानसभा घेराव राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट जी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो के नेतृत्व में सफल आयोजित हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तमाम बड़े नेता घेराव में शामिल हुए, शांति से घेराव करने निकले कांग्रेसियों के ऊपर बीजेपी के इशारे पर पुलिस द्वारा डंडा का प्रयोग किया गया फिर भी कांग्रेसियों को रोक नहीं पाए और कांग्रेसियों का हौसला बुलंद था जिसके कारण वो बेरी गेट लांघने में कामयाब हुए।


आज के इस मुख्य घेराव का उद्देश्य बताते हुये विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा योजना में संशोधन कर प्रदेश के ग्रामीणों से उनका रोजगार छीन रही है छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों से उनका सबसे शिथिल रोजगार छीन रही है और जिस मनरेगा योजना को कांग्रेस सरकार देश में लाई है जो ग्रामीणों की रोजगार का सबसे सरल व समयनिर्धारित योजना साबित हुई उसमें संशोधन करके फिर से भाजपा सरकार ग्रामीण मजदूरों को तकलीफ पहुँचाना चाहती है। छत्तीसगढ़ में नये शराब दुकानों को खोलकर और कई एकड़ जमीन पर अफीम की खेती कर भाजपा सरकार काले कारोबार को बढ़ावा दे रही है, यही नहीं छत्तीसगढ़ के भविष्य संवारने वाले युवाओं को भी नशे के दलदल में धकेल रही है। छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा धान खरीदी में बड़े भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ, जिसके साक्ष्य ग्रामीण बने। खुलेआम भाजपा सरकार ने ‘‘धान को चूहे खा गये’’ का हवाला देकर इस भ्रष्टाचार को दबाने का प्रयास किया।

उपाध्याय ने घेराव का उद्देश्य देश में एलपीजी गैस सिलेण्डर की कमी को भी बताया, उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी गैस का संकट अभी भी है लेकिन समझदार जनता को भाजपा की सरकार लगातार छलने का काम कर रही है, मीडिया और अखबारों के माध्यम से खुद भाजपा सरकार जनता को गलत जानकारी देकर ये साबित कर रही है कि उनकी सरकार देश की जनता के लिये कितनी तत्पर है। विकास उपाध्याय ने कहा कि आज यह महत्वपूर्ण घेराव छत्तीसगढ़ की गरीब, बेरोजगार जनता के लिये किया गया और यदि भाजपा सरकार शीघ्र ही मनरेगा योजना सहित जनता के न्यायविरोधी मुद्दों में अपना फैसला नहीं बदलेगी तो आगे भी इस आंदोलन को जारी रखेंगे।