कलेक्टर और एसपी ने लक्ष्य कोचिंग सेंटर में युवाओं से किया संवाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर दिए महत्वपूर्ण टिप्स

कलेक्टर और एसपी ने लक्ष्य कोचिंग सेंटर में युवाओं से किया संवाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर दिए महत्वपूर्ण टिप्स
कलेक्टर और एसपी ने लक्ष्य कोचिंग सेंटर में युवाओं से किया संवाद
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर दिए महत्वपूर्ण टिप्स

 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक  आकाश श्रीश्रीमाल ने सोमवार को जिला कार्यालय परिसर स्थित लक्ष्य कोचिंग सेंटर पहुंचकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कोचिंग में अध्ययनरत युवाओं से बातचीत करते हुए उनकी तैयारी की स्थिति की जानकारी ली और मेहनत एवं लगन के साथ परीक्षा की तैयारी की सलाह दी।

एसपी ने साझा किए सफलता के मंत्र
पुलिस अधीक्षक  आकाश श्रीश्रीमाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने किस प्रकार तैयारी कर इस मुकाम को हासिल किया। उन्होंने लिखित परीक्षा के लिए निरंतर अभ्यास करने, प्रत्येक टेस्ट के बाद उसका विश्लेषण करने तथा गलतियों को सुधारने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने हर टेस्ट में पहले से बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करने की सलाह दी। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे विषयों की समझ बेहतर होती है और तैयारी अधिक प्रभावी बनती है।

कलेक्टर एवं एसपी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर  किशोर शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान एवं केंद्र के प्रभारी उपस्थित रहे।