मोदी सरकार के 12 वर्ष: केंद्रीय उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का मंत्री केदार कश्यप ने किया उद्घाटन
मोदी सरकार के 12 वर्ष: केंद्रीय उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का मंत्री केदार कश्यप ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर द्वारा टाउन हॉल, कलेक्ट्रेट परिसर, रायपुर में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प पर आधारित भव्य जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता के कारण आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, सेमीकंडक्टर मिशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा उत्पादन एवं तकनीकी नवाचार जैसे क्षेत्रों में भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों नागरिकों को 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है तथा गरीबों के लिए आवास, पेयजल, शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
भाजपा जिला रायपुर के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। यह प्रदर्शनी तीन दिनों तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु भारतीय जनता पार्टी के मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता निर्धारित तिथि एवं समयानुसार अपने-अपने क्षेत्रों के नागरिकों के साथ प्रदर्शनी स्थल पहुंचेंगे। उन्होंने रायपुर जिले के नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों पर आधारित इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी के सफल संचालन एवं समन्वय हेतु भाजपा रायपुर जिला उपाध्यक्ष अकबर अली को प्रदर्शनी प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जी, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी जी, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल जी, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी जी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा जी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू जी, जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा जी, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल जी, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा जी, छत्तीसगढ़ फिल्म आयोग की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन जी, विकास मरकाम जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी जी, सुभाष तिवारी जी, जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, ललित जयसिंग, जितेंद्र धुरंधर, श्रद्धा मिश्रा, कृतिका जैन, रजियंत ध्रुव, पंकज जगत, संदीप जंघेल, दलविंदर बेदी, सतीश छुगानी, नलिनीश ठोंकने, सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे |
cg24 
