सेवानिवृत्ति एक नये सफर की शुरूआत है - संजय श्रीवास्तव

सेवानिवृत्ति एक नये सफर की शुरूआत है - संजय श्रीवास्तव

सेवानिवृत्ति एक नये सफर की शुरूआत है - संजय श्रीवास्तव
-
नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ श्री दिवाकर राव कदम, वाहन चालक   को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी बिदाई दी गई। निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने श्री कदम को शाल, श्रीफल एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। निगम कि ओर से उन्हे स्मृति चिन्ह, उपहार एवं विभाग द्वारा देय स्वत्वों का चेक प्रदान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, हर दिन मेहनत से जिसने इतिहास बनाया, आज उसी शख्स ने सम्मान से रिटायरमेंट पाया।  जब   उन्होंने कहा कि यह हर व्यक्ति के जीवन का एक विशेष और भावनात्मक क्षण होता है, जो उसकी वर्षों की मेहनत, समर्पण और उपलब्धियों का सम्मान करता है। उन्होंने श्री कदम की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 32 वर्षों तक नियमित कर्मचारी के रूप में निष्ठापूर्वक एवं समर्पित भाव से कार्य करते हुए निगम के विकास और कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका कार्यकाल सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम में निगम मुख्यालय के राजेश सिसोदिया, कार्यपालन संचालक वित्त, संदीप अग्रवाल, कंपनी सचिव, हेमन्त मत्स्यपाल, एजीएम (प्रशासन)  रविन्द्र जैन, महेन्द्र साहू, एस.बी. खापर्डे, मनोज वर्मा, जितेन्द्र कुमार अग्रवाल, अमित देवांगन, अमित सिंह, जसबीर सिंह मक्कड,़ नंदकिशोर मिश्रा, यू सुर्दशन अशीष श्रीवास्तव, रितेश पंचवारे, श्रीमति अनामिका वर्मा, श्रीमति शीर्षा राव, नेहा सोनी, दीप्ती केशरवानी, मीना श्रीवास एवं निगम मुख्यालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की सहभागिता रही।