बिलासपुर मत्स्य विभाग कार्यालय में चपरासी नशे की हालत में सोते मिला
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
बिलासपुर। मत्स्य विभाग के जिला कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब विभाग में पदस्थ चपरासी भागीरथी राज को कार्यालय समय के दौरान नशे की हालत में सोते हुए पाया गया। घटना से कार्यालयीन व्यवस्था और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागीरथी राज ड्यूटी के दौरान ही कार्यालय परिसर में नशा कर गहरी नींद में सोया हुआ मिला।
बताया जा रहा है कि यह घटना कार्यालयीन कार्यप्रणाली को प्रभावित करने वाली है तथा शासकीय सेवा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन भी मानी जा रही है। मामले की जानकारी जब हमारे द्वारा संयुक्त संचालक को दी गई तो पहले उन्होंने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही ओर कहा यदि ऐसा है तो मेरे द्वारा निलंबन की कार्यवाही की जाएगी ऐसा कृत्य बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
इस घटना ने सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और कार्य संस्कृति को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।




cg24 
