भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा पहली बार आयोजित इस विशेष आयंबिल का सफल संचालन विमलनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट, भैरव सोसायटी के सहयोग से किया गया।
समिति के अध्यक्ष चंद्रेश शाह, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत बैद, गोल्डी लूनिया, विकास सेठिया एवं आनंद जैन सहित अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026
श्रीनगर में "क्रोध को क्षमा से जीतने" का संदेश देते निकली प्रभात फेरी
भैरव सोसायटी के विमलनाथ मंदिर में हुआ 251 आयंबिल
“लील निर्वाणा 2.0” में 75 नन्हें किड्सप्रेन्योर्स ने लगाए स्टॉल
रायपुर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 का आयोजन रायपुर नगर में सकल जैन समाज द्वारा अत्यंत भव्य और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। महोत्सव समिति के संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत के मार्गदर्शन में यह पावन पर्व मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत प्रतिदिन सुबह रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं, जिनके माध्यम से भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रेश शाह, महासचिव गोल्डी लूनिया, कोषाध्यक्ष विकास सेठिया, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत बैद और सचिव आनंद जैन ने जानकारी दी कि महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर जारी है। महोत्सव समिति, समता युवा संघ तथा अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से विभिन्न विशेष आयोजन किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर आस्था और सेवा भाव से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को श्रीनगर में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और धर्मप्रेमी शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान भगवान महावीर का संदेश देते हुए लोगों से "क्रोध को क्षमा से जीतने" की अपील की गई।
श्रीनगर में 29 ने किया रक्तदान
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 में सेवाकार्य अंतर्गत 16 से 30 मार्च तक 15 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में श्रीनगर में रविवार को 29 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं ने मरीज और जरूरतमंदों को ब्लड उपलब्ध कराने, रक्तदान करने की अपील की।
श्रीनगर में निकली प्रभात फेरी, बच्चों ने दिया शाकाहार का संदेश
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 के अंतर्गत राजधानी के विभिन्न जैन मंदिरों से 15 दिनों तक प्रभात फेरी निकाली जा रही है। महावीर जयंती तक हर दिन यह आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को महेश भवन के पास श्रीनगर रोड से श्री लक्ष्मी साईं भवन से होते हुए शिवानंद नगर तक प्रभात फेरी निकाली गई। श्रीनगर मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रभात फेरी के दौरान पुरूष सफेद और महिलाएं केसरिया रंग के वस्त्रों में शामिल हुई। बच्चों ने हाथ में तख्ती लेकर भगवान महावीर स्वामी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
भैरव सोसाइटी में हुआ 251 आयंबिल, धर्मप्रेमियों में दिखा खासा उत्साह

श्री हरिसूरी आराधना भवन, भैरव सोसायटी में आयोजित “251 आयंबिल” कार्यक्रम को लेकर जैन समुदाय में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा पहली बार आयोजित इस विशेष आयंबिल का सफल संचालन श्री विमलनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट, भैरव सोसायटी के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में तपस्वियों ने भाग लिया। तपस्वियों ने नमक तथा बिना नमक के आयंबिल के साथ-साथ बिना तेल और घी के विशिष्ट व्यंजनों का सेवन कर धार्मिक साधना की। आयोजन के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
समिति के अध्यक्ष चंद्रेश शाह, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत बैद, गोल्डी लूनिया, विकास सेठिया एवं आनंद जैन सहित अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्थाओं में राजेश सिंगी, भारत सोनीगरा, कमल लोढ़ा (मामाजी), अरुण बरलोटा, विनोद सोनीगरा, दिलीप पारख सहित भैरव भक्त मंडल, विमल महिला मंडल, सीमधर महिला मंडल, खरतर गच्छ महिला मंडल, विमल विंग, समरथ महिला मंडल और वर्धमान बहू मंडल के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी संजय जी एवं संगीता जी गोलछा (वालफोर्ट, भाठागांव) का महोत्सव समिति द्वारा सम्मान किया गया। आयोजन की सफलता और तपस्वियों के उत्साह को देखते हुए समिति ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा भी की है।
इसी क्रम में जनकल्याण समिति द्वारा पहली बार दादाबाड़ी में 29 जनवरी (रविवार) को “1008 एकासना” का आयोजन प्रस्तावित है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण हेतु गूगल फॉर्म जारी किया जा रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से शीघ्र पंजीकरण करने का आग्रह किया है।
“लील निर्वाणा 2.0” में बच्चों ने दिखाया उद्यमिता का हुनर, 75 नन्हें किड्सप्रेन्योर्स ने लगाए स्टॉल
आगाम ग्रुप द्वारा आयोजित “लील निर्वाणा 2.0” किड्सप्रेन्योर बाजार ने शहर में खास आकर्षण का केंद्र बनाया। इस आयोजन में 5 से 15 वर्ष तक के 75 बच्चों ने भाग लिया। कुल 25 स्टॉल लगाए गए, जिनमें प्रत्येक स्टॉल पर तीन-तीन बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बच्चों ने अपने अभिभावकों के मार्गदर्शन में फूड, गेम्स और DIY (डू इट योरसेल्फ) से जुड़े स्टॉल लगाए। इसके साथ ही प्ले एरिया में हर घंटे लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। स्टॉल पर घर में बने हैंडीक्राफ्ट और खाद्य सामग्री की बिक्री कर बच्चों ने अपने लाभ को जरूरतमंदों की सेवा में लगाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि हर स्टॉल के माध्यम से बच्चों ने जैन धर्म के मूल सिद्धांत—अहिंसा, अपरिग्रह और जीवदया—का संदेश दिया। सभी बच्चों ने स्वयं अपने स्टॉल को सजाया और संचालन किया, जिससे उनमें आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता का विकास देखने को मिला।
आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टॉल को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। इनमें बेस्ट डेकोरेशन, बेस्ट प्रोडक्ट प्रेजेंटेशन, मोस्ट इंडिपेंडेंट स्टॉल, मोस्ट नीट एंड क्लीन स्टॉल और मोस्ट ऑर्गनाइज्ड स्टॉल शामिल हैं।
महिला सशक्तिकरण की पहलः जैन ट्रेड फेयर आज से
दादाबाड़ी में 23 से 25 मार्च तक “सपनों की उड़ान” जैन ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 100 से अधिक जैन महिला उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। यह आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
cg24 
