श्री हीर सूरी आराधना भवन भैरव सोसायटी मेंआयंबिल को लेकर भारी उत्साह 

श्री हीर सूरी आराधना भवन भैरव सोसायटी मेंआयंबिल को लेकर भारी उत्साह 

श्री हीर सूरी आराधना भवन भैरव सोसायटी मेंआयंबिल को लेकर भारी उत्साह 
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार आयोजित - "251 आयंबिल" जिसका आयोजन  विमलनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट भैरव सोसायटी द्वारा किया गया इस आयंबिल को लेकर जैन अनुयायियों में भारी उत्साह दिखा आज सैकड़ो की संख्या में तपस्वी गणों ने नमक तथा बिना नमक दोनों का आयंबिल किया एवं बिना तेल और घी का विशिष्ट प्रकार से व्यंजनों का भोजन ग्रहण किया l
उल्लेखनीय की पहली बार रायपुर मैं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा तपस्वी गनों के निमित्त  यह आयोजन रखा गया था और इस आयोजन में अध्यक्ष चंद्रेश शाह ,कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत बैद,गोल्डी लूनिया व विकास सेठिया एवं आनंद जैन के साथ अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे l इस आयोजन में राजेश सिंगी, भारत सोनीगरा, कमल लोढ़ा (मामाजी)अरुण बरलोटा, विनोद सोनीगरा ,दिलीप पारख के साथ ही भैरव भक्त मंडल, विमल महिला मंडल, सीमधर महिला मंडल, खरतर गच्छ महिला मंडल, विमल विंग, समरथ महिला मंडल ,वर्धमान बहू मंडल के सदस्यों द्वारा संपूर्ण व्यवस्था में अपना योगदान दिया l कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी संजय जी संगीता जी गोलछा वालफोर्ट भटगांव का बहुमान भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के द्वारा किया गया।आयंबिल के इस कार्यक्रम को लेकर तपस्वियों में जो उत्साह देखने मिला उससे कार्यक्रम की सफलता देखते ही बनती है तथा जनकल्याण समिति के द्वारा पहली बार 1008 एकासना का कार्यक्रम दादाबाड़ी में रविवार दिनांक 29 जनवरी को और रखा गया है जिसको लेकर भी उत्साह अभी से देखने को मिल रहा है इससे संबंधित ऑनलाइन गूगल फॉर्म  जारी किया जा रहा है तथा समिति के द्वारा अनुरोध किया गया है कि शीघ्र अति शीघ्र इस फॉर्म को भर दें ताकि ऑनलाइन तपस्वी गनों एकसना हेतु पंजीकरण हो सकेl