महिला सशक्तिकरण की पहलः जैन ट्रेड फेयर आज से

महिला सशक्तिकरण की पहलः जैन ट्रेड फेयर आज से

महिला सशक्तिकरण की पहलः जैन ट्रेड फेयर आज से

दादाबाड़ी में 23 से 25 मार्च तक “सपनों की उड़ान” जैन ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 100 से अधिक जैन महिला उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। यह आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

“लील निर्वाणा 2.0” में बच्चों ने दिखाया उद्यमिता का हुनर, 75 नन्हें किड्सप्रेन्योर्स ने लगाए स्टॉल

आगाम ग्रुप द्वारा आयोजित “लील निर्वाणा 2.0” किड्सप्रेन्योर बाजार ने शहर में खास आकर्षण का केंद्र बनाया। इस आयोजन में 5 से 15 वर्ष तक के 75 बच्चों ने भाग लिया। कुल 25 स्टॉल लगाए गए, जिनमें प्रत्येक स्टॉल पर तीन-तीन बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बच्चों ने अपने अभिभावकों के मार्गदर्शन में फूड, गेम्स और DIY (डू इट योरसेल्फ) से जुड़े स्टॉल लगाए। इसके साथ ही प्ले एरिया में हर घंटे लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। स्टॉल पर घर में बने हैंडीक्राफ्ट और खाद्य सामग्री की बिक्री कर बच्चों ने अपने लाभ को जरूरतमंदों की सेवा में लगाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि हर स्टॉल के माध्यम से बच्चों ने जैन धर्म के मूल सिद्धांत—अहिंसा, अपरिग्रह और जीवदया—का संदेश दिया। सभी बच्चों ने स्वयं अपने स्टॉल को सजाया और संचालन किया, जिससे उनमें आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता का विकास देखने को मिला।

आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टॉल को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। इनमें बेस्ट डेकोरेशन, बेस्ट प्रोडक्ट प्रेजेंटेशन, मोस्ट इंडिपेंडेंट स्टॉल, मोस्ट नीट एंड क्लीन स्टॉल और मोस्ट ऑर्गनाइज्ड स्टॉल शामिल हैं।