अपील, खुले में कचरा फेंके जाने पर जुर्माना करने की दी गयी चेतावनी

अपील, खुले में कचरा फेंके जाने पर जुर्माना करने की दी गयी चेतावनी

आज रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 3 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू और शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30  के पार्षद  राजेश गुप्ता और नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह और कार्यपालन अभियंता  ईश्वर लाल टावरे के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 अंतर्गत जोन क्षेत्र में शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 क्षेत्र के अंतर्गत शंकर नगर  में स्वच्छता जनजागरण रैली वार्ड पार्षद श्री राजेश गुप्ता के नेतृत्व और स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों सफाई कर्मचारियों सहित नगर निगम जोन 3  जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता  ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता  नरेश साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी की उपस्थिति में निकाली. स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोकप्रिय टीवी कामिक्स पात्र मोटू और पांडा का अभिनय करते कलाकारों ने स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों सहित वार्ड में जन -जन को सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया. 
पार्षद  राजेश गुप्ता ने वार्ड के रहवासी नागरिकों को स्वच्छता के 4 धुरंधर पहल अभियान चलाकर दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत 4 डिब्बा सफाई प्रणाली अपनाकर चार पृथक - पृथक रंग के डस्टबिन में गीला, सूखा, सेनेटरी और विशेष देखभाल कूड़ा अलग - अलग करके रखकर सफाई मित्र को देकर रायपुर शहर को स्वच्छ शहर बनाने भागीदारी दर्ज करने की नागरिकों से विनम्र अपील जोन 3 स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत की. 
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 अंतर्गत सफाई जनजागरण अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन क्रमांक 3 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोन 3 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा शंकर नगर वार्ड क्षेत्र के रहवासी नागरिकों को जीवन में स्वच्छता का महत्व बतलाया जाकर इधर - उधर कूड़ा नहीं फेंकने और सफाई मित्र को सफाई वाहन में कूड़ा देकर वार्ड एवं शहर को स्वच्छ रखने में भागीदार बनने की विनम्र अपील की गयी और खुले में कचरा फेंके जाने पर सम्बंधितों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने की कड़ी चेतावनी व्यवस्था सुधार हेतु दी गयी.