होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने विधायक रिकेश सेन की अपील, सूचना देने पर 21 हजार रुपए इनाम की घोषणा

होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने विधायक रिकेश सेन की अपील, सूचना देने पर 21 हजार रुपए इनाम की घोषणा

होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने विधायक रिकेश सेन की अपील, सूचना देने पर 21 हजार रुपए इनाम की घोषणा

रायपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने को लेकर विधायक रिकेश सेन ने एक वीडियो संदेश जारी कर आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली आनंद, उत्साह और आपसी सद्भाव का पर्व है, जो समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का अवसर देता है।

विधायक सेन ने अपने संदेश में कहा कि कुछ असामाजिक तत्व त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करते हैं, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने और जिम्मेदार भूमिका निभाने का आग्रह किया।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में कोई व्यक्ति हथियार लेकर घूमता हुआ, बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाते हुए या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि करते हुए दिखाई दे, तो उसका वाहन नंबर एवं वीडियो तत्काल व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा जाए। ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को 21 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राप्त शिकायतों पर दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि होली का पर्व सुरक्षित, शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।