प्रकृति की ओर सोसायटी, रायपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। "आम की गुठलियों के संग्रह" नामक इस अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक वृक्षारोपण कर हरित क्षेत्र का विस्तार करना है।
इस बैठक में "छत्तीसगढ़ विकास निगम की अध्यक्ष (राज्य मंत्री) मोना सेन ने प्रकृति के कार्यों की सराहना की और आम जन मानस के लिए संदेश भी प्रसारित किया, बैठक में मोहन वर्ल्यानी, डॉ. अनिल चौहान ,डॉ. विजय जैन, मनीषा त्रिवेदी, सर्वत्र सेटी, लक्ष्मी यादव,सुरेश बानी विशेष रूप से उपस्थित थे।
सोसायटी ने आम जनमानस से अपील की है कि वे आम खाने के उपरांत गुठलियों को अच्छी तरह से धोकर धूप में सुखा लें। जब पर्याप्त मात्रा में गुठलियों का संग्रह हो जाए, तो कलेक्शन सेंटर 1 गांधी नेहरू उद्यान, 2 ऑक्सीजोन गार्डन, 3 अनुपम नगर गार्डन के केयरटेकर से संपर्क या व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर 6265783779 सूचित करें।
इन गुठलियों को जंगल में छिड़काव किया जाएगा एवं पौधों की नर्सरी भी तैयार की जाएगी।जिनका उपयोग विभिन्न संस्थानों एवं स्थलों पर वृक्षारोपण के लिए किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से प्रकृति की ओर सोसायटी हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु कटिबद्ध है।