भारत मंडपम में 12-15 अगस्त को होने जा रहा देश का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर - “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026”
भारत मंडपम में 12-15 अगस्त को होने जा रहा देश का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर - “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026”
कैट की राष्ट्रीय कोर कमेटी की ऑनलाइन बैठक छत्तीसगढ़ से पारवानी हुए शामिल

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरेंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंथन, वासु माखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 आगामी 12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन देश का अब तक का सबसे विशाल ट्रेड फेयर माना जा रहा है, जिसमें स्वदेशी उत्पादों एवं सेवाओं को वैश्विक मंच प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, ने बताया कि इस महोत्सव में 2000 से अधिक प्रदर्शक, 5000 से अधिक व्यापारिक संगठन, 2 लाख से अधिक बिजनेस डेलीगेट्स तथा 10 लाख से अधिक आगंतुकों की भागीदारी अपेक्षित है। इसके साथ ही देश के 20़ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों, 5000़ अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, 10,000़ एनआरआईध्ओसीआई और 200़ मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएगी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, घरेलू व्यापार को सशक्त करना, MSME सेक्टर को मजबूती देना तथा निर्यात को प्रोत्साहित करना है। साथ ही निवेश, फाइनेंस, महिला एवं युवा उद्यमिता, स्किलिंग और स्टार्टअप्स को भी विशेष महत्व दिया जाएगा।
श्री पारवानी ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न Exhibition Zone जैसे ऑटो एवं ईवी, एग्री-फूड, रिन्यूएबल एनर्जी, FMCG, ज्वेलरी, टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट, फार्मा, ट्रैवल एवं हॉस्पिटैलिटी सहित अनेक क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त Tourism & Culture, Skilling & Training, Seminars, Taste of India जैसे विशेष आकर्षण भी रहेंगे, जो इसे एक समग्र व्यापार एवं सांस्कृतिक मंच बनाएंगे।
इसी क्रम में आज इस महोत्सव की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी विशेष रूप से शामिल हुए और राज्य से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कैट के अनुसार, “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश के व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योग जगत को एक साझा मंच पर लाकर नए अवसरों के द्वार खोलेगा।
इस बैठक में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बीसी भरतिया, राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल के साथ साथ कोर कमेटी के अन्य सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे ।
cg24 
