CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026  का भव्य समापन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले - छत्तीसगढ़ व्यापार का नया ग्रोथ इंजन”

CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026  का भव्य समापन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  बोले - छत्तीसगढ़ व्यापार का नया ग्रोथ इंजन”

CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026  का भव्य समापन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी बोले - छत्तीसगढ़ व्यापार का नया ग्रोथ इंजन”

देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी

कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य  अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन  जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष  परमानंद जैन, महामंत्री  सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष  अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष  राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा,  भरत जैन,  राकेश ओचवानी तथा  शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का समापन समारोह अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन  सुनील सिंघी जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण  बोर्ड के चेयरमेन  सुनील सिंघी  आगमन पर ब्।प्ज् परिवार एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा उनका भव्य स्वागत गजमाला पहनाकर किया गया । पाँच दिवसीय इस मेले में हजारों की संख्या में नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं एवं उद्यमियों ने सहभागिता की। एक्सपो में 250 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड्स ने भाग लिया, जहाँ आगंतुकों ने नवीन उत्पादों का अवलोकन किया, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की तथा मैन्युफैक्चरर, डिस्ट्रीब्यूटर एवं डीलर्स को एक सशक्त B2B मंच प्राप्त हुआ। कपड़ा, फूड स्टॉल्स, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं युवा गतिविधियों ने म्गचव को विशेष आकर्षण प्रदान किया। 

माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी ने CAITकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के एक्ज़ीबिशन प्रदेश के व्यापार और उद्योग को नई गति देते हैं। उन्होंने Expo में प्रदर्शित अनेक नवाचार, AI आधारित समाधान एवं स्थानीय उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि CAIT ने प्रदेश के व्यापारियों को एक सशक्त मंच प्रदान कर सराहनीय कार्य किया है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी की भावना को मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं की बड़ी भागीदारी को उत्साहजनक बताते हुए कहा कि आज का युवा डिजिटल और सोशल युग के माध्यम से प्रदेश के उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में सक्षम है, जिससे रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा। उन्होंने हाल ही में घोषित राज्य बजट पर प्रदेशवासियों एवं व्यापारियों को बधाई भी दी।


राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन  सुनील सिंघी जी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राज्य के ऐतिहासिक एवं सर्वांगीण विकासोन्मुख बजट के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की पूरी टीम छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के हित में सदैव उपलब्ध है।
उन्होंने Expo  को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह आयोजन व्यापार, नवाचार और स्वदेशी भावना को एक साथ आगे बढ़ाने वाला गर्व का विषय है तथा इससे प्रदेश के व्यापारिक वातावरण को नई ऊर्जा मिलेगी।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन  श्री अमर पारवानी ने आत्मीय स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री जी एवं श्री सिंघी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि व्यापारियों द्वारा दिए गए कुछ महत्वपूर्ण सुझावों को राज्य बजट में शामिल किया जाना व्यापार जगत के लिए उत्साहवर्धक है।

श्री पारवानी ने कहा कि CAIT छत्तीसगढ़ ने नवाचार, ।प्  वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी की भावना के साथ इस Expo का आयोजन किया, जिसमें हजारों लोगों की सहभागिता टीमवर्क की सफलता को दर्शाती है। उन्होंने व्यापारियों की ओर से कुछ प्रमुख मांगें भी रखीं, एवं ज्ञापन दिया। (ज्ञापन प्रतिलिपि संलग्न) जिनकी पूर्ति से प्रदेश के व्यापार के साथ-साथ राज्य के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने युवा टीम, महिला टीम, ब्।प्ज् पदाधिकारियों, सभी स्पॉन्सर्स, एग्ज़ीबिटर्स, सहभागी व्यापारियों तथा इलेक्टॉनिक  मिडिया सोषल मिडिया इन्फ्लूएंसर एवं  प्रिन्ट मिडिया आभार व्यक्त किया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने वाले प्रत्येक सहयोगी, स्वयंसेवक एवं आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

समापन संदेश :-
ब्।प्ज् नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 ने व्यापार, उद्योग, नवाचार और रोजगार को एक मंच पर लाकर छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर एवं स्वदेशी अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने का मजबूत संदेश दिया है।