नगर पालिका बोदरी के लिए 351.11 लाख के 43 विकास कार्यों की स्वीकृति, 147.51 लाख रुपये से बनेगा मांगलिक भवन
नगर पालिका बोदरी के लिए 351.11 लाख के 43 विकास कार्यों की स्वीकृति, 147.51 लाख रुपये से बनेगा मांगलिक भवन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री जी, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक धरम लाल कौशिक के अथक प्रयासों से साय सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद बोदरी को अधोसंरचना मद अंतर्गत 475 लाख की प्रावधिक स्वीकृति दी गई थी, 2026-27 के लिए 43 कार्यों हेतु 351.11 लाख रुपये (तीन करोड़ इक्यावन लाख ग्यारह हजार मात्र) की अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस ऐतिहासिक सौगात पर क्षेत्रीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि नगर पालिका परिषद बोदरी के लिए 43 विकास कार्यों हेतु 351.11 लाख रुपये की अंतिम स्वीकृति मिलना बोदरी नगर के इतिहास में एक ऐतिहासिक सौगात है। इसके लिए मैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी, उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय अरुण साव जी और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। प्रत्येक वार्ड में सी.सी. रोड, आर.सी.सी. नाली, पचरी निर्माण और मुक्तिधाम के विकास जैसे मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता दी गई है ताकि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे। यह तो शुरुआत है, बोदरी को आदर्श नगर पालिका बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा और शेष कार्यों की स्वीकृति भी जल्द दिलाई जाएगी।
कार्यों का विवरण -
स्वीकृत कार्यों में सबसे बड़ी राशि 147.51 लाख रुपये नगर पालिका परिषद बोदरी में सार्वजनिक मांगलिक भवन के निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है। इसके अलावा वार्ड क्र. 04 में खेल मैदान के उन्नयन के लिए 29.90 लाख रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत हुई है।
वार्ड क्र. 01 में कुल 4 कार्य 17.03 लाख के स्वीकृत हैं। इसमें मुक्तिधाम तक पहुंच मार्ग 5.43 लाख, जनक के घर से पलाश मिश्रा के घर तक आर.सी.सी. नाली 2.17 लाख रु, ओम प्रकाश के घर से गणेश के घर तक सी.सी. रोड 5.54 लाख और पलाश मिश्रा के घर से पुराना होलिका दहन तक सी.सी. रोड टॉप कोट 3.89 लाख का कार्य शामिल है।
वार्ड क्र. 02 में 4 कार्य 9.83 लाख के हैं। देवरहा तालाब में पचरी निर्माण 4.17 लाख, राजकुमार उपाध्याय के घर से मुड़ी चौक तक नाली 1.85 लाख, मुड़ी चौक से विजय पांडेय के घर तक नाली 2.11 लाख और रेखा वर्मा के घर से नवीन पचरी तक सी.सी. रोड 1.70 लाख।
वार्ड क्र. 03 में 3 कार्य 15.93 लाख के हैं। कन्हैया बनवारे सामुदायिक भवन से विनोद बनवारे तालाब तक सी.सी. रोड 6.42 लाख व उसी मार्ग पर आर.सी.सी. नाली 4.66 लाख तथा बलदेव के घर से योगेश वर्मा के घर तक नाली 4.85 लाख।
वार्ड क्र. 04 में 5 कार्य 15.72 लाख के हैं, जिसमें स्कूल से होते हुए रमेश मरकाम के घर से भूपेन्द्र शर्मा के घर तक सी.सी. रोड 2.81 लाख व नाली 1.65 लाख, रेवा प्रजापति से रोशन साहू तक रोड 2.00 लाख, मेन रोड से मंदिर तक नाली 6.12 लाख और विनोद मिश्रा से पच्चू के घर तक नाली 4.14 लाख के अलावा खेल मैदान का 29.90 लाख का कार्य भी इसी वार्ड में है।
वार्ड क्र. 05 में सबसे अधिक 7 कार्य कुल 24.57 लाख के स्वीकृत हैं। इसमें गोकुल देवांगन से शत्रुहन यादव तक रोड 1.56 लाख, आगुरी से गोदावरी सांवरा तक टॉप कोट 4.94 लाख, शिवकुमार सांवरा से बोदरा सांवरा तक टॉप कोट 1.94 लाख, सांवरा बस्ती से मेन रोड तक नाली 6.12 लाख, लच्छी सांवरा के घर के पास चबूतरा सहित शेड 4.22 लाख, सोसायटी के सामने से सांवरा पारा मंदिर तक रोड 2.08 लाख और सांवरा बस्ती में सी.सी. रोड 3.71 लाख शामिल हैं।
वार्ड क्र. 06, 07 और 08 में 5 कार्य 22.92 लाख के हैं। वार्ड 06 में आबिद अली से सनत तक रोड 2.80 लाख व लक्ष्मी यादव से परिपूर्ण गोस्वामी तक नाली 5.97 लाख, वार्ड 07 में मनोज स्त्री से वंदना कन्हैया लाल बजाज तक सड़क 7.11 लाख व सुलभ कॉम्प्लेक्स से मेन रोड तक नाली 4.60 लाख और वार्ड 08 में विभा तिवारी से भागचंद पंजवानी तक नाली 7.44 लाख।
वार्ड क्र. 09 और 10 में 6 कार्य 26.96 लाख के हैं। वार्ड 09 में सुबोध से सोकिला तक नाली 1.08 लाख, ओमप्रकाश उपाध्याय से सोकिला तक नाली 0.98 लाख, मन्नू धुर्वे से सतीश केंवट तक सड़क 1.51 लाख व स्लैब 2.13 लाख और तालाब के पास रिनोवेशन 1.26 लाख। वार्ड 10 में राजेश्वर से मनोज तक रोड 10.00 लाख और धनीराम से कमलेश तक रोड 10.00 लाख।
वार्ड क्र. 11, 12 और 15 में 5 कार्य 34.96 लाख के हैं। वार्ड 11 में राजेश शर्मा से काशीनाथ तक रोड 3.83 लाख व संतोष यादव से गौतम पोर्ते तक नाली 5.75 लाख, वार्ड 12 में मुक्तिधाम में शेड 8.77 लाख और वार्ड 15 में श्रीचंद वाधवानी (आनंदपुर आश्रम) से गोपी धीरवानी होते हुए राजकुमार मेंठनानी से पंकज बेहरवानी तक नाली 8.73 लाख, राजकुमार मेठवानी से काली मंदिर तक नाली 8.73 लाख और भोला यादव से बंटी वाधवानी तक रोड 4.95 लाख।


