लोगों की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक विचार कर त्वरित निराकरण करें - प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

लोगों की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक विचार कर त्वरित निराकरण करें - प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

लोगों की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक विचार कर त्वरित निराकरण करें - प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

बलौदा बाजार के वटगन  में सीसी रोड एवं कॉलेज में बाउंड्रीवाल निर्माण की स्वीकृति

राजस्व सम्बधित आवेदनों का 15 दिन में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

विभिन्न योजना के हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित

रायपुर, 11 मई 2026 / सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत बलौदाबाजार के विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत वटगन में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत वटगन में सीसी रोड  निर्माण, कॉलेज में बाउंड्रीवाल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही विभिन्न योजना के हितग्राहियों को सामग्री व चेक का वितरण किया। 


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि सुशासन तिहार एक ऐसा तिहार हैं जिसमें शासन और प्रशासन जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओ का समाधान कर उन्हें खुशी देने का प्रयास हैं  किया जा रहा है. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं पूरे प्रदेश का दौरा कर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और योजनाओं की जमीनी हकीकत पर फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी -कर्मचारी अपने कार्यशैली में लोगों की समस्याओं के समाधान को सर्वोपरि रखें।

 शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर गंभीरता पूर्वकविचार करते हुए तत्काल निराकरण करें, यहाँ निराकरण नहीं हो पाने वाले आवेदनों को 15 दिन में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि हमारी सरकार सभी क्षेत्रों में लगातार विकास के कार्य कर रही हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा हैं। 5 नये मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं, चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ की भी भर्ती शुरू हो गई है। 

राजस्व सम्बंधित आवेदनो पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश - प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने राजस्व सम्बंधित त्रुटि सुधार, बंटवारा, नामांतरण जैसे मामले के आवेदनों के निराकरण को गंभीरता से लेते हुए राजस्व अधिकारियो को निर्देशित किया कि यहां प्राप्त राजस्व सम्बंधित कोई भी आवेदन 15 दिन तक लंबित न हो। लंबित पाए जाने पर सम्बंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


 इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।