आज का दिन भारत के इतिहास में राजनीतिक स्तर के पतन के रूप में काला धब्बा रहेगा।
बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार 140 करोड़ देशवासियों के प्रधानमंत्री
Narendra Modi जी और उनकी दिवंगत माताजी के लिए अभद्र भाषा से भरी गालियाँ दी गईं है। वह हर देशवासी को आक्रोशित करने वाली हैं।
कभी कांग्रेस के नेता
Rahul Gandhi हमारे प्रधानमंत्री के लिए तू-तड़ाक की भाषा इस्तेमाल करते हैं और आज उनके मंच से इस निम्न स्तर पर उतरकर एक ऐसी महिला के लिए अपशब्द कहे गए जिनका राजनीति से कोई सरोकार ही नहीं है।
क्या उस ग़रीब माँ का यही दोष है कि उनका बेटा प्रधानमंत्री बनकर भारत माता की सेवा कर रहा है? तो आज मैं छत्तीसगढ़ महतारी का बेटा पूरी जिम्मेदारी से उन सभी गालीबाज़ों से यह कहना चाहता हूँ, यह देश तुम्हारी अभद्रता को स्वीकार नहीं करेगा और 140 करोड़ भारतवासी तुम्हें जवाब देंगे।