जोहार जगन्नाथ 2026" पर ए.टी. पैलेस में मीडिया संवाद सम्पन्न, व्यापार और समाज से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा
जोहार जगन्नाथ 2026" पर ए.टी. पैलेस में मीडिया संवाद सम्पन्न, व्यापार और समाज से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा
भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्रा. लि. (ए.टी. पैलेस) में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरड़िया ने बताया कि वर्ष 1957 में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के शुभ दिन स्थापित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स अपने गौरवशाली 70वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि संस्था व्यापार के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक दायित्वों का भी निरंतर निर्वहन कर रही है। "जोहार जगन्नाथ 2026" कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु को भगवान जगन्नाथ की भक्ति से जोड़ना तथा उनकी मनोकामनाओं को प्रभु के श्रीचरणों तक पहुँचाना है।
डायरेक्टर श्री नितिन बरड़िया ने सोने, चांदी एवं डायमंड ज्वेलरी उद्योग की वर्तमान स्थिति, बदलती उपभोक्ता पसंद, गुणवत्ता और आधुनिक तकनीकों पर अपने विचार साझा किए।
डायरेक्टर श्री निकेश बरड़िया ने कहा कि बदलते आर्थिक परिदृश्य में सोना आज भी सुरक्षित एवं विश्वसनीय निवेश का माध्यम है। उन्होंने बताया कि 09 से 16 जुलाई तक श्रद्धालु ए.टी. पैलेस में अपनी मनोकामनाएँ लिखकर भगवान श्री जगन्नाथ को समर्पित कर सकेंगे तथा प्रतिदिन पुरी धाम से लाया गया महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने 70वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित रील प्रतियोगिता की जानकारी भी दी, जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी @atjewels.in के साथ Collab कर ₹15,000, ₹11,000 एवं ₹5,100 के नकद पुरस्कार जीत सकते हैं।
मीडिया संवाद के उपरांत पत्रकारों के लिए म्यूजिकल तंबोला एवं आत्मीय लंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन श्री निकेश बरड़िया ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया।

