छत्तीसगढ़ में भाजपा से 4-5 सीट मांगेगी RPI:आठवले बोले- संगठन मजबूत करेंगे

छत्तीसगढ़ में भाजपा से 4-5 सीट मांगेगी RPI:आठवले बोले- संगठन मजबूत करेंगे

छत्तीसगढ़ की सियासत में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया  यानी RPI अपनी जमीन मजबूत करने की तैयारी में है। यह पार्टी खास तौर पर दलित वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है। , यानी छत्तीसगढ़ की सियासत में ओबीसी ,आदिवासी के बाद अब दलित समाज के लोगों को भी बराबरी से साधने की कोशिश भी तेज हो जाएगी।


केंद्रीय राज्यमंत्री और RPI चीफ रामदास आठवले बुधवार को बिलासपुर में थे, जहां उन्होंने पार्टी के विस्तार का प्लान बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी समाजों को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। अगर पार्टी छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी तो भाजपा के साथ 4 से 5 सीटों पर गठबंधन को लेकर विचार किया जा सकता है।

...
पार्टी का फोकस सभी समाजों को साथ लेकर चलने पर रहेगा। इसके अलावा आठवले ने कहा कि 
पिछले चुनाव में वे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ छत्तीसगढ़ में कैंपेन कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा के साथ अपने राजनीतिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी मजबूत होने के बाद गठबंधन को लेकर आगे विचार किया जाएगा