जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

जनसम्पर्क संचालनालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपर संचालक उमेश मिश्रा,  संजीव तिवारी, संयुक्त संचालक  डीएस कुशराम,  पंकज गुप्ता,  पवन गुप्ता,  बालमुकुंद तम्बोली,  धनंजय राठौर,  जयंत देवांगन, सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।