प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 22 वें किश्त में जिले के किसानों को मिले 15.9 करोड़ रूपए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 22 वें किश्त में जिले के किसानों को मिले 15.9 करोड़ रूपए
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 22 वें किश्त में जिले के किसानों को मिले 15.9 करोड़ रूपए

 प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि के 22वें किश्त जारी किया गया, इसके तहत देश के 09 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार 640 करोड़ रूपये की धनराशि अंतरित की गई। जिसमें कांकेर जिले के 78 हजार 922 किसानों को 15.9 करोड़ रूपये मिले। योजना के अंतर्गत अब तक 21 किश्तों में 4.09 लाख कराड़े से अधिक की राशि किसानों के खातों में अंतरित की जा चुकी है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण असम गुवाहाटी से कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में किया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  भरत मटियारा थे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े एवं जनपद पंचायत के कृषि स्थायी समिति के सभापति श्रीमती राजेश्वरी नेताम उपस्थित थे। कार्यक्रम को  संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी  भरत मटियारा ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है, किसानों की आय को दोगुना करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष पश्रीमती पूर्णिमा कावड़े तथा कृषि स्थायी समिति  के सभापति श्रीमती राजेश्वरी नेताम ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के प्रमुख डॉ बीरबल साहू द्वारा कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई। उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कोमरा द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी की गई तथा सहायक संचालक कृषि  हरिश नेताम ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया। इस अवसर पर जिले के कृषकगण, कृषि विज्ञान केन्द्र और कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।