आकाशवाणी के पास काली माता मंदिर के सामने बारिश में अब जलभराव नहीं होगा
आकाशवाणी के पास काली माता मंदिर के सामने बारिश में अब जलभराव नहीं होगा
0महापौर मीनल चौबे, दक्षिण विधायक सुनील सोनी, सभापति सूर्यकांत राठौड़, पार्षद व संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा ने श्रद्धालुओं सहित मंदिर के सामने मार्ग के किनारे नई नाली निकास हेतु बनाने किया भूमिपूजन0
रायपुर - राजधानी शहर रायपुर में आकाशवाणी के पास ग्रास मेमोरियल ग्राउंड के सामने सुप्रसिद्ध कालीमाता मंदिर के सामने वाले मुख्य मार्ग में अब बारिश के दौरान जल भराव की समस्या नहीं आयेगी।
इस हेतु नगर निगम रायपुर के जोन 4 एवं रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अतर्गत पडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड कमाक 57 क्षेत्र में नगर निगम जोन 4 लोककर्म विभाग की ओर से 9 लाख 50 हजार की स्वीकृत लागत से सामान्य मद से निकास हेतु नई नाली का निर्माण मंदिर के सामने मार्ग के किनारे शीघ्र करने हेतु आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे, | रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, पडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड पार्षद एवं निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा ने श्रीफल फोडकर व कुदाल चलाकर निकास हेतु शीघ्र नाली का निर्माण करने भूमिपूजन किया एवं कार्य को शीघ्र सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री अरूण ध्रुव को दिये।
इस दौरान नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद श्री जगदीश कलश, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री संतोष सोनी, नगर निगम जोन 4 कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, उपअभियंता श्री रंजीत बारवा सहित कालीमाता मंदिर के श्रद्धालुओं, वरिष्ठ नागरिको सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओ, गणमान्यजनों, नवयुवको, आमजनों की उपस्थिति रही।
cg24 
